Cardamom Production: इलायची (Cardamom) वाली चाय हो या मसालों में इलायची का पड़ना हो। इससे स्वाद दोगुना हो जाता है। इलायची का इस्तेमाल प्रमुख रूप से मसालों के रूप में किया जाता है। पूरी दुनिया में इसकी मांग है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मसालों में सबसे इंपॉर्टेंट इलायची का प्रोडक्शन सबसे ज्यादा कहां होता है और भारत का इससे क्या संबंध है? साथ ही हम आपको ये भी बताएंगे कि भारत का कौन सा राज्य सबसे ज्यादा इलायची प्रोडक्शन करता है….
भारत है नंबर-1
इलायची प्रोडक्शन में सबसे पहले जिसका नाम आता है वो है- भारत। बता दें कि दुनिया में सबसे ज्यादा इलायची का प्रोडक्शन भारत में ही होता है। अब बात करते हैं उस राज्य की जहां इलायची सबसे होती है। दरअसल भारत के केरल में सबसे ज्यादा इलायची होती है। केरल की मिट्टी और जलवायु इयाचली के उत्पादन के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां के किसान हर साल बंपर इलायची प्रोडक्शन करते हैं। देश की कुल इलायची उत्पादन में केरल का 58.64 फीसदी यानी कि आधे से ज्यादा की हिस्सेदारी है।
खास है इलायची का स्वाद
इलायची (Cardamom) अपने स्वाद और सुगंध के लिए मशहूर है। लोग इसकी खुशबू को काफी पसंद करते हैं इसलिए इसे खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है। इसकी खुशबू की वजह से ही इसका इस्तेमाल माउथ फ्रेशनर और मिठाइयों में भी किया जाता है।
इलायची प्रोडक्शन के बारे में
इलायची के पौधे के बारे में बात करें तो ये एक ऐसा पौधा है जो पूरे साल हरा-भरा रहता है। वहीं इसकी पत्तियां एक से दो फ़ीट लंबी होती है। इलायची उत्पादन के मामले में दूसरे नंबर सिक्किम का स्थान है। देश के कुल इलायची उत्पादन में सिक्किम की हिस्सेदारी 19.77 प्रतिशत है। इलायची उत्पादन के मामले में तीसरा नंबर नागालैंड राज्य का आता है। नागालैंड में इलायची का 8.42 फीसदी उत्पादन होता है। अरुणाचल प्रदेश का स्थान चौथे नंबर पर है। यहां के किसान हर साल 5.13 फीसदी इलायची का उत्पादन करते हैं और कर्नाटक पांचवे नंबर पर आता है। कर्नाटक में इलायची का 3.47 फीसदी उत्पादन किया जाता है। छठवें नंबर पर पश्चिम बंगाल है।
आयुर्वेद में है जिक्र
आयुर्वेद के अनुसार इलायची (Cardamom) का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज में भी होता है। जैसे, खांसी, बवासीर, क्षय, पथरी, और खुजली। आंकड़ों की बात करें तो राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (2022-23) के अनुसार इलायची को भारत के 6 राज्य मिलकर उगाते हैं। पूरी दुनिया की 98 फीसदी इलायची भारत में उगाई जाती है।
Positive सार
इलायची में कैल्शियम, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे न्यूट्रीएंट्स पाए जाते हैं। इलायची ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने की क्षमता रखता है। साथ ही इससे दिल की बीमारियों से भी सुरक्षा मिलती है। पुरुषों में यूरिन से जुड़ी समस्या होने पर हरी इलायची का उपयोग किया जाता है। इतने गुणों वाले इलायची का भारत में सबसे ज्यादा प्रोडक्शन होता है और भारत दुनिया का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है।