COVID VACCINE: यात्रा को सुगम बनाने जापान ने कोवक्सीन को दी मान्यता दी!




भारत और जापान के बीच यात्रा अब आसान होगी। दरअसल जापान ने यात्राओं को सुविधाजनक बनाने के लिए भारतीय कोविड वैक्सीन कोवैक्सीन को दी मान्यता दे दी है। कोरोना के समय से ही कोरोना रोधी टीकों के बिना यात्रा पर पाबंदी लगी हुई थी। कई देशों ने कुछ अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के विकसित टीके लगवाने वाले लोगों को ही अपने देश की यात्रा की अनुमति दे रखी थी। लेकिन अब जापान ने भारत में बने कोवैक्सीन को भी अपने देश की कोविड-19 रोधी मान्यता प्राप्त टीकों की यात्रा अनुमति सूची में शामिल कर लिया है।

भारत में कोवैक्सीन का निर्माण करने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। कोवैक्सीन की अधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह ट्विट किया गया है, कि- जापान सरकार ने भारत बायोटेक के कोवैक्सीन को मान्यता प्राप्त टीकों की सूची में शामिल किया है। यह अनुमति रविवार 10 अप्रैल 2022 से प्रभावी हो जाएंगे।

ऐसे और भी कई देश हैं जिन्होंने कोवैक्सीन को मान्यता दी है भारत बायोटेक का दावा है कि कोवैक्सीन कोरोना रोधी टीकों के मामले में अंतरराष्ट्रीय मापदंडों पर खरी उतरती है। यही कारण है कि भारतीय टीके को लगातार अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिल रही है।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने भी भारत बायोटेक के कोवैक्सीन टीके को यात्रा के लिए मंजूरी दी थी। कोवैक्सीन टीका लगवाने वाले लोग अब ऑस्ट्रेलिया की यात्रा कर सकते हैं। भारत बायोटेक ने दावा किया है कि कोवैक्सीन कोरोना रोधी टीकों के मामले में अंतरराष्ट्रीय मापदंडों पर खरी उतरती है।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES