UPI पेमेंट हुआ और भी आसान, देखें क्रेडिट कार्ड से कैसे कर सकेगें UPI ट्रांजेक्शन!



UPI: अब आप क्रेडिट कार्ड को भी UPI से लिंक कर सकते हैं। इससे ट्रांजैक्शन करना पहले से ज्यादा आसान होगा। ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने रूपे क्रेडिट कार्ड को UPI नेटवर्क पर लॉन्च कर दिया है। अभी तक UPI नेटवर्क से केवल डेबिट कार्ड और अकाउंट को लिंक किया जा सकता था। अभी तीन बैंकों पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक ने इसकी सुविधा लोगों को दी है।

इंटरचेंज चार्ज देना होगा

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के MD और CEO अतुल कुमार गोयल ने कहा कि, UPI से क्रेडिट कार्ड लिंक करके UPI पेमेंट करने के लिए किसी तरह का MDR नहीं चार्ज किया जाएगा। हालांकि इसका एक छोटा इंटरचेंज चार्ज देना होगा। फिलहाल यह तय नहीं है कि यह कितना होगा।

UPI लाइट हुआ लॉन्च

RBI ने UPI लाइट (UPILite) सर्विस को भी लॉन्च कर दिया है। यह कम वैल्यू के ट्रांजैक्शन के लिए है जो ऑन-डिवाइस वॉलेट की मदद से काम करेगा। UPI लाइट की मदद से कस्टमर बिना इंटरनेट के भी पेमेंट की सुविधा ले पाएंगे। UPI लाइट से 200 रुपए तक की रकम को बिना इंटरनेट के ट्रांसफर करने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा भारत बिल पेमेंट सिस्टम के तहत क्रॉस बॉर्डर ट्रांजैक्शन की सुविधा की शुरूआत की गई है।

गूगल पे से क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए पेमेंट

आपको सबसे पहले अपने कार्ड को UPI ऐप में जोड़ना होगा। गूगल पे वेबसाइट के अनुसार, यूजर्स ऐप से बैंकों के डेबिट, क्रेडिट कार्ड को लिंक कर सकता है, बशर्ते वे वीजा और मास्टरकार्ड पेमेंट गेटवे पर ऑपरेट हो रहा हो।

UPI के जरिए 10.63 लाख करोड़ रुपए का लेनदेन

NPCI द्वारा UPI पेमेंट के जारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त में UPI के जरिए देश में कुल 10.72 लाख रुपए का लेनदेन हुआ है। यह आंकड़ा जुलाई के मुकाबले अधिक है, जुलाई में कुल 10.63 लाख करोड़ रुपए के लेनदेन UPI के जरिए हुए थे।

अगस्त 2022 में कुल 657 करोड़, यानी 6.57 अरब बार UPI से पैसों का लेनदेन हुआ, वहीं इससे पहले जुलाई में 628 करोड़ यानी 6.28 अरब बार UPI पेमेंट किया गया।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES