SBI दे रहा है नई सुविधाएं, जानें अब किन सेवाओं के लिए आपको नहीं देना होगा कोई चार्ज!



भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने मोबाइल फंड ट्रांसफर पर SMS शुल्क को माफ करने की घोषणा की है। SBI ने जानकारी दी है कि USSD सर्विसेस का इस्तेमाल करके यूजर्स अब बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के आसानी से लेनदेन कर सकते हैं।

SBI ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। SBI ने पोस्ट कर लिखा, ‘मोबाइल फंड ट्रांसफर पर अब SMS शुल्क माफ होगा! यूजर्स अब बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के आसानी से लेनदेन कर सकते हैं।’
पोस्ट में आगे यह भी कहा गया है, कि यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के सर्विसेस का लाभ उठाने में सक्षम हैं, जिसमें सेंड मनी, रिक्वेस्ट मनी, अकाउंट बैलेंस, मिनी स्टेटमेंट और UPI पिन बदलने जैसी सेवाएं शामिल है।

USSD के बारे में

USSD या अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डेटा का उपयोग आमतौर पर टॉक टाइम बैलेंस या अकाउंट इंफॉर्मेशन की जांच करने और मोबाइल बैंकिंग लेनदेन के लिए होता है। यह सर्विस फीचर फोन पर काम होती है। SBI के इस फैसले से फीचर फोन वाले यूजर्स को लाभ मिलेगा. जो देश के 1 अरब से ज्यादा मोबाइल फोन यूजर्स में से 65 फीसदी से ज्यादा की कैटेगरी में आते हैं। फीचर फोन यूजर्स *99# डायल कर इस सर्विस का उपयोग कर सकते हैं।
वहीं दूसरी खबरों की मानें तो, SBI ने बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट में 70 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी के बाद SBI की वेबसाइट पर पोस्ट की गई जानकारी के अनुसार, रिवाइज्ड रेट अब 13.45 फीसदी है। नए रेट 15 सितंबर से लागू हो गए हैं। बैंक ने भी बेस रेट को समान बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 8.7% कर दिया है, जो कि अब लागू हैं।


Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES