SBI ने बढ़ाई FD की ब्याज दरें, 1 साल की FD पर अब मिलेगा 6.10 फीसदी ब्याज!



देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की है। बैंक ने FD की ब्याज दरों में 0.80 फीसदी बढ़ाया है। नई ब्याज दर 22 अक्टूबर से लागू हुई है। ब्याज की यह दरें दो करोड़ रुपए की FD से कम के हैं।

टैक्स छूट का लाभ

इस टाइम डिपॉजिट स्कीम और FD में 5 साल के लिए निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80 सी के तहत टैक्स छूट का फायदा मिलेगा। इसके तहत 1.50 लाख रुपए तक के निवेश पर आप इनकम टैक्स छूट का फायदा मिलेगा।

FD करते समय रखें ध्यान

– FD में निवेश करने से पहले उसके टेन्योर (अवधि) को लेकर सोच-विचार करना जरूरी होगा। इसलिए क्योंकि अगर निवेशक मेच्योरिटी से पहले विड्रॉल कर लेते हैं। तो उन्हें जुर्माने का भुगतान भी करना होगा।

– FD मेच्योर होने से पहले निकालने पर 1% तक की पेनल्टी देनी होगी। इससे डिपॉजिट पर कमाए जाने वाला कुल ब्याज पर नुकसान होगा।

एक एफडी में नहीं लगाएं पूरा पैसा
अगर आप किसी एक बैंक में FD में 10 लाख रुपए का निवेश करने की योजना के बारे में सोच रहे हैं तो इसकी जगह एक से ज्यादा बैंकों में 1 लाख रुपए की 8 FD और 50 हजार रुपए की 4 FD में निवेश कर कर सकते हैं।

विड्रॉल

बैंकों में पहले तिमाही और सालाना आधार पर ब्याज का विड्रॉल करने का विकल्प था। अब कुछ बैंकों में मासिक विड्रॉल भी किया जा सकता है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसका चुनाव कर सकते हैं।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES