QUAD देशों ने मिलकर दिखाई ताकत, इंडियन वॉरशिप INS शिवालिक-कमोर्टा ने किया शानदार प्रदर्शन



QUAD देशों के समूह ने जापान के योकोसूका में आयोजित मालाबार युद्धाभ्यास का 26वां एडिशन खत्म किया। इसका समापन 15 नवंबर को हुआ। 9 नवंबर से शुरू हुए इस युद्धाभ्यास में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं ने भाग लिया। बता दें यह चारों देश क्वाड (QUAD) का भी हिस्सा हैं। इस युद्धाभ्यास को जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स के द्वारा आयोजित किया गया था।

भारतीय नौसेना के INS शिवालिक-कमोर्टा हुए शामिल

क्वाड (QUAD) देशों के इश युद्धाभ्यास में भारतीय नौसेना की तरफ से INS शिवालिक और कमोर्टा शामिल हुए थे। ये दोनों ही युद्धपोत स्वदेशी हैं। शिवालिक एक मल्टी रोल स्टेल्थ फ्रीगेट है, जो कि एंटी-सबमरीन वॉरफेयर में भी भाग ले सकता है। वहीं, कामोर्तो की बात करें तो यह पूरी तरह एंटी-सबमरीन वॉरफेयर जहाज है। इस साल मालाबार एक्सरसाइज का उद्देश्य एंटी-सबमरीन वॉरफेयर ड्रिल रखा गया था। इनका नेतृत्व भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के फ्लैग कमांडिंग ऑफिसर रियर एडमिरल संजय भल्ला के द्वारा किया गया।

पहली बार 1992 में हुआ था मालाबार अभ्यास

मालाबार अभ्यास सबसे पहले साल 1992 में भारत और अमेरिका की नौसेनाओं के बीच हुआ था। यह अभ्यास द्विपक्षीय अभ्यास के रूप में शुरू हुआ था। जिसके बाद साल 2015 में इसमें जापान और 2020 में ऑस्ट्रेलिया भी शामिल हुआ। इन चारों देशों के साथ आने से इस युद्धाभ्यास की लोकप्रियता और बढ़ गई। बता दें चारों देशों ने दक्षिण और पूर्वी चीन सागर में चीन के बढ़ते सैन्य दखल से उत्पन्न वैश्विक चिंताओं के बीच इस युद्धाभ्यास को संपन्न किया।

भारत-चीन तनाव के बीच चीन से लगने वाली वास्तकविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास भारत और अमेरिका मिलिट्री ड्रिल करने की तैयारी कर रहे हैं। साल खत्मण होते-होते भारत 3 बड़े युद्धाभ्यास एक-साथ संपन्न होने वाले हैं। ये सभी मिलिट्री एक्सरसाइज 8 नंवबर से शुरू हो चुकी हैं। 11 दिसंबर तक चलने वाली इन मिलिट्री एक्सरसाइज में भारत अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन कर रहा है।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *