Positivity: सफलता के लिए जरूरी है Positive सोच, अपनाएं ये तरीके !

Positivity: इस बात को हम सभी जानते हैं कि एक समय पर बहुत सारे गोल्स को रखने से हमेशा नुकसान होता है। हर काम को अगर हम टुकड़ों में बांट लें तो, या फिर बारी-बारी से इन पर काम करें तो सफलता के चांसेस ज्यादा हो सकते हैं। लेकिन फिर हमें ये कैसे पता चलेगा कि सबसे पहले कौन-से लक्ष्य पर फोकस किया जाए। इसके लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ रिसर्च बेस्ड मैथेड्स, जिन्हें अपनाकर आप अपने लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ सकते हैं।

सही दिशा में मेहनत जरूरी

इनके बारे में जानकर आप ये भी पता कर सकते हैं कि आप सही दिशा में मेहनत कर भी रहे हैं या फिर नहीं। ये लेख आपको यह भी बताएगी कि कहां आपको रणनीति बदलने की जरूरत है, जिससे कि आप कड़ी मेहनत का लाभ ले सकें।

‘गोल टाइमलाइन’ पर करें फोकस

आपने जो लक्ष्य अपने लिए तैयार किए हैं उनका टाइमलाइन तैयार कीजिए। अपने तय किए हुए लक्ष्य को हासिल के लिए दूरदृष्टि बेहद जरूरी है। इसके लिए क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर में चीजें तय करने से आपको फायदा मिलेगा। लॉन्ग-टर्म प्लान के बारे में भी आप सोच सकते हैं। साथ ही इस बात के बारे में भी विचार कर सकते हैं कि इस प्लान को लागू करने के लिए आपको किन चीजों में बदलाव करना पड़ सकता है। किन चीजों को लागू करना जरूरी है।

विज़न-अनुसार तैयार करें लक्ष्य

आप जहां पर भी काम करते हैं उस जगह या अपने काम को ध्यान में रखते हुए गोल तैयार कीजिए, यानी कि अगर आप एक कर्मचारी हैं, तो अपने बॉस से इस बात को जरूर पूछ सकते हैं कि इस साल का सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य क्या हो सकता है। वहीं अगर आप किसी कंपनी के लीडर हैं, तो आने वाले कुछ सालों की रणनीति को आप तय करें। मान लेते हैं आप किसी कंपनी के सेल्स को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको तय समय से लगभग 6 महीने पहले उसकी तैयारी शुरू करनी होगी। साथ ही उससे जुड़े हर पहलू पर कई बार ध्यान देना होगा। इससे आपकी सफलता के चांसेस बढ़ जाते हैं। वहीं आप आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए भी तैयार हो पाते हैं।

‘की-स्टोन’ लक्ष्य जरूर तय कर लें

‘की-स्टोन’ लक्ष्य वह स्टेज होता है जिससे आपमें आत्मविश्वास का संचार होता है। अक्सर ऐसा होता है कि एक लक्ष्य को हासिल करने के बाद ही आपके अंदर किसी भी दूसरे लक्ष्य को हासिल करने का आत्मविश्वास आता है। इसीलिए अपना ‘की-स्टोन’ लक्ष्य जरूर तय करें।

समय का निर्धारण जरूरी

अगर आप ऐसा महसूस कर रहे हैं कि आप असफल हो रहे हैं। या फिर आपमें काम के दौरान नेगेटिविटी आ रही है तो आप अपने लिए ‘चर्न एंड बर्न’ फिनोमिना क्रिएट कर लें। यानी कि आप लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समय का निर्धारण अवश्य कर लें। तय समय में काम पूरा होने से आपके अंदर उत्साह का संचार होगा।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES