मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना से डिजिटल हो रही हैं महिलाएं, सरकार दे रही है महिलाओं को स्मार्ट फोन !




मोबाइल का उपयोग आज हर कोई कर रहा है। फिर चाहे वे युवा हो या बड़े। एडवांस होती लाइफस्टाइल में महिलाएं पीछे नहीं रह जाएं इसलिए सरकार महिलाओं को स्मार्टफोन दे रही है। दरअसल राजस्थान सरकार अपने राज्य में मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना चला रही है जिसमें महिलाओं को मुफ्त में मोबाइल फोन दी जा रही है। इस योजना की घोषणा सरकार ने बजट प्रस्तुत करते समय ही कर दी थी।

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना

राजस्थान सरकार की यह योजना राज्य के चिरंजीवी परिवारों की मुखिया महिलाओं के लिए लाई गई है। इन महिलाओं को मुफ्त में तीन साल के इंटरनेट डाटा के साथ मोबाइल प्रदान किया जाएगा। ताकि राजस्थान की महिलाएं दूसरी महिलाओं के जैसे डिजिटल सेवाओं का उपयोग कर सके। बता दें इस योजना के तहत राज्य की 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं का चुनाव किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का उद्देश्य

  • महिलाओं को डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करना |
  • महिलाओं को राज्य में चल रही योजनाओं की जानकारी मोबाइल पर आसानी से मिलेंगी।
  • पूरी दुनिया से महिलाएं जुड़ेंगी।
  • गरीब महिलाएं समय के साथ बदलती तकनीकों से जुड़ेंगी।

    योजना की पात्रता

  • योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को राजस्थान की मूल निवासी होना जरूरी है।
  • महिलाएं इस योजना के साथ चिरंजीवी परिवार की मुखिया की भूमिका में होंगी।

    जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाणपत्र
  • राशनकार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो

    योजना से मिलने वाला लाभ

  • राज्य की महिलाओं को मुफ्त में स्मार्टफोन
  • तीन साल का इन्टरनेट मुफ्त
  • महिलाएं आत्मनिर्भरता होंगी
  • राजस्थान की एक करोड़ 33 लाख महिलाओं को फायदा

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

इस योजना के अंतर्गत महिलाएं ऑफलाइन या ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं, rajasthan.gov.in पर योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी है. चुनी गई महिलाओं के नाम की सूची सरकार की आधिकारिक साईट पर देखी जा सकती है |

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES