Information: रेल में सफर करने के दौरान क्या हैं नियम, अव्यवस्था के लिए कैसे करें शिकायत, जानें सबकुछ !



ट्रेन में सफर तो सभी करते हैं। पर कितने ही लोग इस दौरान खुद को मिले हक के बारे में जानते हैं। या फिर कितने लोग ये जानते हैं कि अगर रेलवे से कोई गलती होती है, जैसे टिकट से जुड़ी, खाने से जुड़ी, किसी भी तरह की अव्यवस्था से जुड़ी तो रेलवे इसका जवाब भी देगा। इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसे ही नियमों के बार में बताने जा रहे हैं।

एसी कोच में मिलने वाले बेडरोल में रेलवे की तरफ से मिलने वाली चीजें:

• हर यात्री को एक तकिया
• दो चादर
• एक कंबल और एक छोटा तौलिया

बेडरोल की साफ-सफाई को लेकर नियम

कंबल हर दो महीने में ड्राई क्लीन कराए जाने चाहिए। लिनेन की चादर, तकिया कवर और तौलिया हर बार इस्तेमाल के बाद धोना आवश्यक है। अगर इससे जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी हो तो आप रेलवे से इसकी शिकायत भी कर सकते हैं।

रेल एप की सुविधाएं

पैसेंजर किसी भी तरही की अव्यवस्था से जुड़ी शिकायत के अलावा टिकट बुकिंग, ट्रेन की पूछताछ, रिजर्वेशन की पूछताछ, रिटायरिंग रूम बुकिंग की जानकारी भी ले सकते हैं। इसके लिए पैसेंजर को ऐप पर मौजूद ऑप्शन OTHER SERVICE टैब पर क्लिक करना पड़ेगा। यह सभी टैब भारतीय रेलवे की अन्य आधिकारिक वेबसाइट और ऐप तक ले जाएंगे।

रेलवे से मिलने वाली सुविधाओं में गड़बड़ी होने पर क्या कंज्यूमर फोरम में भी शिकायत का ऑप्शन

जब पैसेंजर टिकट खरीदता है तब उसे कॉन्सिडरेशन कहा जाता है यानी कि पैसेंजर ने रेलवे की सर्विस अवेल की। रेलवे को इसके लिए पैसे दिए गए तो वह पैसेंजर का सर्विस प्रोवाइडर है। अब रेलवे की जिम्मेदारी बनती है कि ट्रेन के अंदर मौजूद सारी सुविधा सही तरह से कस्टमर तक पहुंचे। इस तरह कंबल-चादर देना और वो भी साफ देना रेलवे की जिम्मेदारी है। अगर यह सब साफ नहीं है तो एक यात्री के पास इस बात का अधिकार है कि वो कंज्यूमर फोरम में शिकायत कर सकता है।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES