Bullet Train: भारतीय इंजीनियर्स बना रहे हैं देश की पहली वाटर रेल सुरंग, जानें कब तक होगा ये पूरा !



• समुद्र में बनेगी देश की पहली वाटर रेल सुरंग
• मुंबई से अहमदाबाद के बीच 508 किलोमीटर की तय होगी दूरी
• मुंबई के समुद्र में बनेगी देश की पहली वाटर रेल सुरंग

Bullet Train Under Sea: दुनिया की एडवांस टेक्नॉलोजी के साथ भारतीय टेक्नॉलजी भी कदम से कदम मिलाकर चल रही है। इसके कई उदाहरण भारत पेश कर चुका है और अब भारत समुद्र के भीतर वाटर रेल सुरंग बनाकर यह साबित करने वाला है कि तकनीकी और इनोवेशन के क्षेत्र में हम किसी से कम नहीं हैं।

अहमदाबाद से मुंबई के लिए देश की पहली बुलेट ट्रेन पर काम तेजी से हो रहा है। आने वाले 1 से 2 वर्षों में भारत को अपनी पहली बुलेट ट्रेन मिल जाएगी। लेकिन इस ट्रेन के रास्ते में लगभग 21 किलोमीटर तक का समुद्र बैरियर बन गया है, लेकिन भारतीय इंजीनियर्स इसके लिए तैयार हैं, उन्होंने इसके लिए हल खोज लिया है।

देश की पहली वाटर रेल सुरंग

भारतीय इंजीनियर्स समुद्र के अंदर 21 किलोमीटर लंबी सुरंग बुलेट ट्रेन के लिए तैयार करेंगे। उसके बाद देश की पहली बुलेट ट्रेन समुद्र के अंदर से होकर गुजरेगी का रोमांच पैदा करेगी। भारतीय तकनीक के लिए ये उपलब्धि भरा सफर होगा।

भारतीय वैज्ञानिकों और इंजीनियर्स ने मुंबई के समुद्र में 21 किलोमीटर सुरंग बनाने की प्रक्रिया की तैयारी कर ली है। इस पर काम भी शुरू हो चुका है। खास बात ये है कि इस सुरंग का सात किलोमीटर तक का हिस्सा बिल्कुल समुद्र के नीचे होगा। समुद्र के भीतर बन रही ये देश की पहली रेल सुरंग होगी।

बांद्रा कुर्ला कांप्लेक्स और शिलफाटा के बीच समुद्री सुरंग

भारतीय रेल मंत्रालय के अनुसार यह सुरंग बांद्रा-कुर्ला और शिलफाटा के स्टेशनों के बीच बनेगी। हाई स्पीड रेल कोरिडोर योजना के तहत इस योजना को मंत्रालय ने सहमति दे दी है। इसे ट्यूबनुमा आकार में बनाया जाएगा। जो बेहद मजबूत और पारदर्शी होगा। इसमें सफर करने के दौरान यात्री समुद्री सुरंग का रोमांचक सफर का नुभव कर सकेंगे।

अहमदाबाद से मुंबई का सफर होगा आसान

अहमदाबाद से मुंबई के बीच यह बुलेट ट्रेन चलेगी। इस बुलेट ट्रेन से 508 किलोमीटर की दूरी करीब डेढ़ घंटे में पूरी होगी। ऐसे में मुंबई से अहमदाबाद पहुंचना बेहद सरल होगा। मुंबई और अहमदाबाद के लोग इस ट्रेन के जरिये एक दूसरे शहर में यात्रा आसानी से कर सकेंगे। यह ट्रेन भारत की पहली हाई स्पीड बुलेट ट्रेन होगी।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES