नोएडा में शुरू होने वाली है पहली पॉड टैक्सी-सर्विस, जानें कैसे हर दिन 37 हजार लोगों को मिलेगा फायदा!

India’s First Pod Taxi Service: उत्तरप्रदेश के नोएडा में भारत की पहली पॉड टैक्सी सर्विस शुरू होने जा रही है। यमुना एक्सप्रेसवे इंड्रास्टियल अथॉरिटी (YEIDA) के द्वारा भारत की पहली पॉड टैक्सी के रिवाइज्ड प्रोजेक्ट और बिड को मंजूरी दी गई है। यमुना एक्सप्रेसवे इंड्रास्टियल अथॉरिटी (YEIDA) ने केंद्र सरकार की एजेंसी इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IPRRC) के साथ बातचीत के बाद रिवाइज्ड प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है।

2024 तक पूरी होगी नई सर्विस

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, यमुना अथॉरिटी अपनी रिपोर्ट उत्तरप्रदेश सरकार के पास भेजने वाली है। मंजूरी मिलने के बाद पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। सरकारी आंकड़ों की मानें तो पॉड टैक्सी-सर्विस प्रोजेक्ट साल 2024 के आखिरी तक पूरा हो जाएगा।

हर दिन 37,000 लोगों को लाभ

पॉड टैक्सी सर्विस की मदद से हर दिन 37,000 लोगों को फायदा मिलेगा। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 810 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पॉड टैक्सी नोएडा के जेवर एयरपोर्ट को फिल्म सिटी से जोड़ेगी। मीडिया रिपोर्ट तो ये भी कहती है कि एक पॉड में 8 लोग बैठकर और 13 यात्री खड़े होकर सफर कर सकेंगे।

14.6 किलोमीटर के रूट में बनाए जायेंगे 12 स्टेशन

इस प्रोजेक्ट के तहत पॉड टैक्सी-सर्विस के लिए 14.6 किलोमीटर के रूट में 12 स्टेशन तैयार किए जायेंगे। इनमें फिल्म सिटी, हैंडीक्राफ्ट पार्क, सेक्टर 29, सेक्टर 32-33, MSME पार्क, अपैरल पार्क, टॉय पार्क सहित अन्य जगहें शामिल होंगी।

इस प्रोजेक्ट को मंजूरी देने से पहले YEIDA की कमेटी उन देशों में सर्वे किया जहां पर पहले से ही पॉड टैक्सी चल रही है। स्टडी के अनुसार फायदे और नुकसान के बारे में पूरी रीसर्च के बाद कार्य शुरू किया जाएगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर के 18 देशों में पॉड टैक्सी की सुविधा लोगों को दी जा रही है।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES