IRCTC New Rules 2026: बिना आधार लिंक नहीं होगी टिकट, बदले नियम!

IRCTC New Rules 2026: भारतीय रेलवे (Indian Railways) से यात्रा करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर है। 5 जनवरी 2026 से IRCTC ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। अब ट्रेन टिकट बुक करना पहले जैसा आसान नहीं होगा, खासकर उन लोगों के लिए जिन्होंने अपना IRCTC अकाउंट आधार कार्ड (Aadhaar Card) से लिंक नहीं किया है। रेलवे का यह कड़ा कदम टिकट दलाली और फर्जी सॉफ्टवेयर के जरिए होने वाली धांधली को रोकने के लिए उठाया गया है।

क्या है नया नियम और समय की पाबंदी?

नए नियम के अनुसार, यदि आपका IRCTC अकाउंट आधार से लिंक नहीं है, तो आप टिकट बुकिंग शुरू होने वाले दिन (Opening Day) पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक रिजर्व टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। इसका मतलब है कि जब किसी ट्रेन का रिजर्वेशन 60 दिन पहले खुलता है, तो शुरुआती पीक आवर्स में केवल वही यात्री टिकट बुक कर सकेंगे जिनका अकाउंट आधार वेरिफाइड है।

तीन चरणों में लागू नियम

  • पहला चरण

29 दिसंबर से शुरू हुआ, जिसमें सुबह 8 से 12 बजे तक की पाबंदी थी।

  • दूसरा चरण

5 जनवरी से लागू हो चुका है, अब यह रोक सुबह 8 से शाम 4 बजे तक बढ़ा दी गई है।

  • तीसरा चरण

12 जनवरी से लागू होगा, जिसके बाद बिना आधार वाले यूजर्स सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक टिकट बुक नहीं कर सकेंगे।

क्यों जरूरी आधार ऑथेंटिकेशन?

अक्सर देखा जाता था कि जैसे ही सुबह 8 बजे बुकिंग खुलती थी, टिकट दलाल और ऑटोमेटेड सॉफ्टवेयर (Bots) पलक झपकते ही सारी कन्फर्म सीटें बुक कर लेते थे। इससे आम यात्रियों को ‘No Room’ या लंबी वेटिंग लिस्ट का सामना करना पड़ता था।

अब आधार लिंक होने और OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य होने से केवल असली यात्री ही लॉगिन कर पाएंगे। टिकट बुक करते समय आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे डालने के बाद ही बुकिंग कन्फर्म होगी। इससे फर्जी आईडी और बल्क बुकिंग करने वाले एजेंटों पर लगाम लगेगी।

काउंटर टिकट के लिए भी बदले नियम

सिर्फ ऑनलाइन ही नहीं, बल्कि रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर से टिकट लेने के नियमों में भी बदलाव किया गया है। अब काउंटर पर भी मोबाइल नंबर का आधार से लिंक होना और ओटीपी वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा। यदि आप अपने परिवार के किसी सदस्य या मित्र के लिए टिकट बुक करा रहे हैं, तो उस व्यक्ति का आधार विवरण और उनके पास आने वाला ओटीपी देना भी जरूरी होगा।

बुकिंग की समय सीमा में बदलाव

याद दिला दें कि रेलवे ने हाल ही में अग्रिम आरक्षण अवधि (Advance Reservation Period) में भी बदलाव किया था। 1 नवंबर 2024 से टिकट बुकिंग की समय सीमा 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दी गई है। यानी अब आप यात्रा की तारीख से अधिकतम 2 महीने पहले ही टिकट बुक कर सकते हैं। हर दिन सुबह 8 बजे 60वें दिन की बुकिंग खुलती है, जहाँ अब आधार का नियम सख्ती से लागू होगा।

IRCTC अकाउंट आधार से कैसे जोड़ें?

परेशानी से बचने के लिए यात्री इन स्टेप्स का पालन कर सकते हैं,

  • IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट (irctc.co.in) या मोबाइल ऐप पर लॉगिन करें।
  • ‘My Account’ या ‘My Profile’ सेक्शन में जाएँ।
  • वहाँ ‘Link Your Aadhaar’ का विकल्प चुनें।
  • अपना आधार नंबर डालें और रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए ओटीपी को सबमिट करें।
  • केवाईसी (KYC) प्रक्रिया पूरी होते ही आपका अकाउंट वेरिफाई हो जाएगा और आप किसी भी समय टिकट बुक कर सकेंगे।

किसी भी तकनीकी समस्या के लिए यात्री रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 या आधार संबंधी मदद के लिए 1947 पर संपर्क कर सकते हैं।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES