पान विक्रेता की बेटी बनीं जज, पहला रैंक हासिल कर पिता की मेहनत को किया सफल!

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (Uttar Pradesh Public Service Commission) के UPPSC (J) 2022 का रिजल्ट कुछ परिवारों के लिए खुशियां लेकर आया, ऐसे एस्पीरेंट्स जिन्होंने जी तोड़ मेहनत की उनकी मेहनत रंग लाई और 302 कैंडिडेट्स ने सफलता हासिल की। चुने गए कैंडिडेट्स में 165 महिलाएं हैं जिसका मतलब है तकरीबन 55% महिलाएं जज बनेंगी। इन्हीं में से एक है कानपुर की निशी गुप्ता जिनकी सफलता ने कई लोगों को प्रेरणा से भर दिया है।

अनोखी है टॉपर की कहानी

इस परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली निशी गुप्ता की कहानी काफी प्रेरणादायी है। उन्होंने अपने माता-पिता को गर्व करने की एक खास वजह दी है। पीसीएस जे 2022 में टॉप करने वाली निशी गुप्ता कानपुर की रहने वाली हैं, बेहद सामान्य परिवार से संबंध रखने वाली निशी के पिता एक छोटी सी पान की दुकान चलाते हैं। अब वे मेहनत कर यूपी न्यायिक सेवा (सिविल जज जूनियर डिविज़न) में टॉप कर चुकी हैं।

कामयाबी से बेहद खुश हैं निशी गुप्ता कहती हैं कि उनके माता-पिता सिर्फ़ इंटर पास हैं, बावजूद इसके उनके घर पर हमेशा पढ़ाई का माहौल रहा। पहले ही प्रयास में परीक्षा पास करना इसकी सबसे बड़ी वजह थ।

पिता के संघर्ष ने दिया बल

निशी के पिता निरंकार गुप्ता कानपुर में पान विक्रेता हैं। उनकी मां एक होममेकर हैं। निशी कहती हैं कि उनके पिता हमेशा मेहनत करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। निशी बचपन से ही वकालत करना चाहती थीं। उन्होंने कानपुर के फातिमा कॉन्वेंट से पढ़ाई की है। उन्होंने 10वीं में 77% और 12वीं की परीक्षा में भी 92% अंक हासिल किए थे। साल 2020 में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीए एलएलबी और 2022 में एलएलएम पास करने वाली निशी ने प्रयागराज से ही अपनी तैयारी पूरी की है। वे बचपन से ही जज बनना चाहती थी।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *