Raigarh: राज्य का पहला फ्री Wi-Fi युक्त सरकारी मेडिकल कॉलेज!

Raigarh Medical college: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा डिजिटल और स्मार्ट सेवाओं को नागरिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। रायगढ़ स्थित स्व. श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अब राज्य का पहला सरकारी मेडिकल कॉलेज बन गया है, जहाँ फ्री वाई-फाई सुविधा प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी के मार्गदर्शन में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

डिजिटल हेल्थ की दिशा में ठोस प्रयास

इस पहल का मुख्य उद्देश्य मरीजों और उनके परिजनों को ओपीडी पंजीयन प्रक्रिया में मदद करना है। अब आभा एप (ABHA App) के माध्यम से मरीज डिजिटल पंजीयन टोकन प्राप्त कर सकते हैं, जिससे पर्ची कटवाने की प्रक्रिया सरल, तेज और पारदर्शी हो गई है।

नेटवर्क समस्याओं का समाधान

अस्पताल अधीक्षक डॉ. एम. के. मिंज के अनुसार, कई मरीजों को मोबाइल नेटवर्क की समस्या के कारण आभा एप से पंजीयन करने में कठिनाई हो रही थी। विशेष रूप से, चूंकि मेडिकल कॉलेज पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है, इस समस्या को हल करने के लिए ओपीडी पंजीयन क्षेत्र को फ्री वाई-फाई जोन में तब्दील किया गया।

मरीजों को मिलेगा फायदा

ननेशनल मेडिकल कमिशन (NMC) द्वारा 4 जून 2024 को जारी निर्देशों के अनुसार, सभी मेडिकल कॉलेजों को यह सुनिश्चित करना है कि ओपीडी, आईपीडी और आपातकालीन सेवाओं में आने वाले मरीजों का पंजीकरण आभा आईडी के माध्यम से ही हो। इस दिशा-निर्देश के अनुपालन हेतु छत्तीसगढ़ चिकित्सा शिक्षा आयुक्त द्वारा भी निर्देश जारी किए गए हैं।

डिजिटल हेल्थ मिशन में अग्रणी कदम

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में फ्री वाई-फाई सुविधा की शुरुआत से यह कॉलेज तकनीकी समावेशन वाले चिकित्सा संस्थानों की अग्रिम पंक्ति में खड़ा हो गया है। यह पहल डिजिटल हेल्थ मिशन को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी और छत्तीसगढ़ के अन्य मेडिकल कॉलेजों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बनेगी।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES