National Panchayat Award: धमतरी के गांव को मिला राष्ट्रीय सम्मान

National Panchayat Award: छत्तीसगढ़ अलग-अलग स्तर पर देश में अपनी पहचान बना रहा है। छत्तीसगढ़ को पर्यटन, मत्स्य पालन, पुलिसिंग और कला के क्षेत्र में कई राष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। अब धमतरी जिले के हरदीभाटा ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। इस ग्राम पंचायत को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार-2024 से नवाजा गया है। छोटे से गांव को राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

गांव के सरपंच ने ग्रहण किया सम्मान

हरदीभाठा गांव को केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान हरदीभाठा के सरपंच श्री मुनेन कुमार को दिया गया। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार – 2024 समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने खुद अपने हाथों से यह अवॉर्ड प्रदान किया।

किस उपलब्धि के लिए मिला सम्मान?

पूरे देश के 15 राज्यों से कुल 45 पंचायतों और संस्थाओं का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया गया था। इस सम्मान का उद्देश्य पंचायतों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। यह पुरस्कार हर साल केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा विभिन्न श्रेणियों में दिए जाते हैं। इस बार 27 पंचायतों को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार प्राप्त हुआ।

इन कैटेगिरी में होता है चुनाव

ये पुरस्कार कुल 9 कैटेगिरी में दिए जाते है जिनमें गरीबी मुक्त एवं उन्नत आजीविका युक्त पंचायत, स्वस्थ पंचायत, बाल हितैषी पंचायत, जल पर्याप्त पंचायत, स्वच्छ एवं हरित पंचायत, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा युक्त पंचायत, सामाजिक रूप से न्यायसंगत एवं सामाजिक रूप से संरक्षित पंचायत, सुशासन युक्त पंचायत और महिला हितैषी पंचायत शामिल हैं। ग्राम पंचायत हरदीभाटा को सामाजिक रूप से न्यायसंगत एवं सामाजिक रूप से संरक्षित पंचायत की श्रेणी में पुरस्कृत किया गया है। पुरस्कार के साथ ग्राम पंचायत को 50 लाख रुपए की पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई।

ये भी पढ़ें- https://seepositive.in/govt-schemes/television-in-naxal-village-%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2/

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022
Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES