World Water Day 2024: कैसे हुई जल दिवस मनाने की शुरूआत?

World Water Day 2024: पानी का महत्व हम सभी जानते हैं। लेकिन क्या होगा पानी पृथ्वी से धीरे-धीरे कर गायब ही हो जाए। आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। पानी को बचाने की मुहीम के रूप में ही अंतर्राष्ट्रीय जल दिवस की अवधारणा को लाई गई। जानते है क्या है इस दिन का महत्व और इस साल का थीम क्या है?

धरती पर पानी

दुनिया के 70 फीसदी हिस्से पर पानी ही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें से सिर्फ 3 फीसदी पानी ही पीने लायक है बाकी के 97 फीसदी पानी को पीने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। तो क्या सिर्फ तीन फीसदी पानी पर ही पूरी दुनिया जीवित है। वहीं दूसरी तरफ जल संसाधन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों की तरफ देखें तो भारत में एक वर्ष में इस्तेमाल किए जाने वाले पानी की शुद्ध मात्रा अनुमानित 1,121 बिलियन क्यूबिक मीटर ही है। जबकि वर्ष 2025 में पीने वाले पानी की मांग 1093 और 2050 तक बढ़कर 1447 बीसीएम तक होगी।

जल संकट एक बड़ी समस्या

1.4 अरब से ज्यादा की आबादी है भारत की। लेकिन दुनिया के ताजे जल संसाधन का केवल 4 प्रतिशत ही भारत के पास है। वहीं संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट कहती है कि भारत में जल संकट लगातार गहरा रहा है। ऐसे कई राज्य हैं जो भूजल की कमी से प्रभावित हैं। ऐसे में जरूरी है कि जल संरक्षण की तरफ जरूरी ध्यान दिया जाए।

Story of Virendra Singh : The Waterman

विश्व जल दिवस

पानी के महत्व को समझाने के लिए हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस पूरी दुनिया में मनाया जाता है। स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ही इस दिन की अवधारणा सामने आयी। विश्व जल दिवस (World Water Day) के मौके पर हर व्यक्ति को पानी के स्त्रोतों और जल संरक्षण की सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए। वैश्विक स्तर पर जल दिवस मनाने की शुरुआत 1993 में हुई थी।

इतिहास

विश्व जल दिवस (World Water Day) स्मृति है पहली बार 1992 में ब्राजील के रियो डि जेनेरियो पर्यावरण और विकास के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र में हुए सम्मेलन की। बाद में 1993 में पहली बार विश्व जल दिवस पूरी दुनिया में मनाया गया। साल 2010 में संयुक्त राष्ट्र मे सुरक्षित, स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता के अधिकार को मानवाधिकार के रूप में मान्यता मिली।

Positive सार

‘जल ही जीवन है’ ये एकदम सही कथन है। जाने अनजाने पानी की बर्बादी और जल प्रदूषण के कारण लोग आज जल संकट जैसी स्थितियों का सामना कर रहे हैं। इसी समस्या से विश्व को अवगत कराने, पानी की बर्बादी को रोकने, जल को प्रदूषित होने से बचाने के लिए विश्व जल दिवस को सेलीब्रेट किया जाता है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *