Save Environment: कचरा साफ करने पर मिलता है यहां वर्ल्डकप, अनोखी पहल से साफ हो रहा कचरा!

Save Environment: क्रिकेट वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और फुटबॉल वर्ल्ड कप के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन क्या कोई ये जानता है कि दुनिया में एक ऐसा भी कप है जौ कचरा बीनने पर मिलता है। इसे कहते हैं कचरा या कूड़ा वर्ल्ड कप, (Save Environment) दुनिया का ये अनोखा खेल काफी दिलचस्प है। इसमें कई देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं और सबसे बड़ी बात कि इस खेल में लोग कूड़ा उठाते हैं कचरा साफ करते हैं। जानते हैं इस इंट्रेस्टिंग गेम के बारे में… 

कई देश बनते हैं हिस्सा 

इस वर्ल्ड कप में दुनिया के कई देश हिस्सा लेते हैं। हाल ही में हुए कूड़ा कप में 21 देशों ने हिस्सा लिया है, लेकिन इस खेल का विनर बना ब्रिटेन। (Save Environment) इस खेल के दौरान सभी टीमों ने 1208 पाउंड कचरा उठाया है। सबसे बड़ी बात कि ये कचरा उन्हें शहर से उठाना था। 

कूड़ा वर्ल्ड कप के बारे में 

यह एक तरह का अनोखा गेम है जिसे जापान के द्वारा शुरू किया गया। इस खेल को स्पोगोमी वर्ल्ड कप कहते हैं ये शब्द एक जापानी शब्द है। (Save Environment) जिसका मतलब होता है कूड़ा उठाना या इकट्ठा करना। हाल ही में हुए इस खेल में 21 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। दरअसल, इस खेल का इरादा है कि इसके जरिए पूरी दुनिया में साफ सफाई और पर्यावरण के मुद्दों पर जागरूकता फैलाई जा सके। 

ब्रिटेन बना विनर 

इस वर्ल्ड कप में 21 देशों भाग लिया और ब्रिटेन ने इस कॉम्पिटिशन को जीता। इस खेल के दौरान सभी टीमों ने 1208 पाउंड कचरा उठाया। (Save Environment) खास बात ये है कि कचरा उन्हें शहर से उठाना था। जिसका मतलब है खेलने वाले खिलाड़ी इन कचरों को किसी प्राइवेट प्रॉपर्टी से नहीं ले सकते थे। ब्रिटेन के खिलाड़ी इसमें (Save Environment) सबसे आगे रहे और उन्होंने 20 मिनट में सबसे ज्यादा कचरा साफ किया। इस वर्ल्डकप का आयोजन निप्पॉन फाउंडेशन ने किया था। अब इस खेल का दोबारा आयोजन (Save Environment) साल 2025 में टोक्यो शहर में किया जाएगा।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES