Creativity: 10 साल पहले अगर कोई ये बात करता कि उसे इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाना है या फिर एक टूरिस्ट गाइड बनना है या फिर कोई चाय की दुकान खोलनी है। तो शायद अभिभावकों के लिए ये एक कठिन फैसला होता कि अपने बच्चों को वो फील्ड चुनने की आजादी दें जिसमें उसकी रूचि है। लेकिन समय बदल चुका है। अच्छा बोलने वाला, अच्छा डांस करने वाला, अच्छा कॉमेडी करने वाला सभी के लिए कंटेंट क्रिएटर के रूप में एक शानदार प्लेटफॉर्म मौजूद है जहां से वो प्रसिद्धी और पैसा दोनों कमा रहे हैं। इसके अलावा घूमने-फिरने का शौकिन व्यक्ति भी अच्छा करियर बना रहा है। ऐसा कोई भी फील्ड नहीं है जिसमें लोगों की रुचि हो और वो बेहतर नहीं कर रहे हैं। क्योंकि ये 21 वीं सदी है (Why is creativity an important skill in the 21st century) जहां शौक और क्रिएटिविटी का कॉम्बिनेशन एक अच्छा करियर विकल्प के तौर पर सामने है।
क्रिएटिविटी एक कौशल के तौर पर (creativity an important skill)
ये बात पहले ही साफ हो चुकी है कि क्रिएटिविटी एक इम्पॉर्टेंट ह्यूमन स्किल (creativity an important skill) है। ये एक ऐसा स्किल है जिसे दुनियाभर के बड़े प्लेटफॉर्म्स मिल रहे हैं। ग्लोबल इकोनॉमी प्लेटफॉर्म 2020 की एक रिपोर्ट कहती है कि इसे सबसे ज्यादा मांग वाले कौशल के रूप में पहचाना जा रहा है। सीधे तौर पर कहें तो क्रिएटिविटी एक प्रैक्टिस है। यह एक ऐसा स्किल है जो स्टूडेंट्स को किसी सेट मॉडल को नए रूप में तैयार करने और उसके प्रदर्शन का साहस देता है। इसमें पूरी तरह से इनोवेशन के रास्ते खुलते हैं। क्रिएटिविटी में नए, डायवर्स और अद्वितीय विचारों को प्रोड्यूस करने की क्षमता होती है। (creativity an important skill in 21st century).
क्यों जरूरी है क्रिएटिविटी (Why is creativity important)?
अधिकांश लोग इस बात को पूरी तरह मानेंगे कि क्रिएटिविटी एक सबसे जरूरी स्किल है। ये 21 वीं सदी का सबसे शानदार और महत्वपूर्ण सॉफ्ट स्किल के तौर पर उभरा है। ये हमें नया कुछ करने, नए विचार को विकसित करने और मुश्किल परिस्थितयों से निपटने के लिए इनोवेटिव आइडिया से जोड़ते हैं।
भावनाओं को व्यक्त करने में मददगार
क्रिएटिविटी इसलिए भी जरूरी है क्योंकि ये अपने आप ही हमारे भीतर होती है जो हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। रचनात्मकता के बिना, हमारे पास वो चीज़ें नहीं होती जो हमें खुशी और संतुष्टि दे। कला, संगीत, नृत्य और फिल्म जैसी चीज़ों के मौजूद होने का एक कारण क्रिएटिविटी भी है। क्रिएटिविटी हमें सभी प्रकार की चीज़ों के बारे में अपनी भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने में मददगार साबित होती है। ये हमें अपने विचारों को दूसरे लोगों के साथ साझा करने के लिए भी तैयार करता है।
ए टूल फॉर क्रिएटिव एक्सप्रेशन (a tool for creative expression)
जब लोग कला, संगीत या कहानियों के माध्यम से अपने इमोशन्स को अभिव्यक्त करते हैं तो वो उनकी क्रिएटिविटी का एक हिस्सा होता है। क्रिएटिव तरीके से चीजों को कहना ज्यादा आसान होता है। ये लोगों को समझ में भी आसानी से आता है। एक क्रिएटिव माइंड किसी भी परिस्थिति के लिए समाधान खोज लेता है नए विचार को विकसित करता है। इसके अलावा एक रचनात्मक विचार कभी-कभी किसी बड़ी चुनौती से उभरने में भी मदद करता है।
अंग्रेजी में एक बात हमेशा लोग कहते हैं “Be creative and if you are not, try to be one. Make small steps and success is not far.” यानी कि अपनी क्रिएटिविटी को बढ़ाएं सीखना शुरू करें। ऐसा नहीं है कि लोग जन्म से ही क्रिएटिव होते हैं। क्रिएटिव सभी होते हैं बस लोग सीखना बंद कर देते हैं। आज की दुनिया में इतने संसाधन उपलब्ध हैं जो कहीं न कहीं हर किसी के काम आते हैं। ऐप्स, लोगों की मदद से अपने मनपसंद काम को क्रिएटिव तरीके से किया जा सकता है क्योंकि 21वीं सदी में क्रिएटिविटी एक कौशल है। (creativity an important skill in the 21st century