World Cup 2023 India Vs New Zealand: 20 साल बाद भारत की जीत, विश्वकप में न्यूजीलैंड को दी मात!

World Cup 2023 India Vs New Zealand: भारत ने विश्वकप 2023 में लगातार 5वां मैच जीतकर इतिहास रच दिया है। वैसे तो भारतीय टीम ने पिछले सभी 4 मैचों में अपना शानदार खेल दिखाया है। लेकिन 22 अक्टूबर 2023 इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। ये जीत ज़रा खास है। ये जीत भारत ने न्यूजीलैंड को हरा कर पाई है। भारत ने 20 साल पहले आखिरी बार विश्व कप 2003 में न्यूजीलैंड से किसी भी आईसीसी इवेंट में जीत दर्ज की थी। 20 साल बाद भारत ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में धोनी का रनआउट और भारत की हार कभी नहीं भुलाई जा सकती है।

भारत ने रचा इतिहास

WTC की ट्रॉफी भी केन विलियमसन की टीम ने जीता था। इस जीत के बाद भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत की तरफ से 54 रन देकर 5 विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी सबकी आंखों का तारा बन गए हैं वहीं कोहली की 95 रनों की पारी को कैसे भुलाया जा सकता है। 46 रनों की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा की ताबड़तोड़ रनों की बौछार और आखिरी समय में नाबाद 39 रन बनाने वाले रविंद्र जडेजा इस मैच में टीम के पिलर थे। भारत ने शानदार टीम स्पिरिट और गेम से न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शतक के दम पर 273 रनों का स्कोर बनाया था। इस जीत के बाद भारतीय टीम 10 अंकों के साथ अब पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ गई है।

रोमांचक रहा मैच

धर्मशाला का यह सालों लोगों के ज़हन में होगा। इस मैच के बीच में ये बिल्कुल भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता था कि जीत किसकी होगी। कांटे की टक्कर इस मैच में सभी एक से बढ़कर एक थे। इस मैच के बाद रोहित ने साल 2023 कैलेंडर इयर में छक्कों का अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनके निशाने पर अब एबी डिविलियर्स के 58 छक्के का रिकॉर्ड हो जिसे वो जरूर तोड़ना चाहेंगे।

कोहली ने निभाई जीत में अहम भूमिका

कोहली यूं ही किंग कोहली नहीं कहलाते हैं। उन्होंने 95 रनों की शानदार पारी खेली। भारत ने 15.4 ओवर में जब दो विकेट पर 100 रन बना लिए थे। पिछले मैच में शतक लगाने वाले कोहली इस बार 5 रनों से चूक गए। लेकिन उनकी पारी ने भारत को संभाल लिया।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *