Top MBA College: MBA करना चाहते हैं? ये है इंडिया के टॉप कॉलेज!

Top MBA College: कई स्टूडेंट्स ग्रैजुएशन करने के बाद सीधे नौकरी पाने की चाहत रखते हैं। यही वजह है कि वो MBA की तरफ रुख करते हैं। एमबीए करने के बाद उन्हें मानव संसाधन, वित्त और संचालन जैसे विभिन्न उद्योगों में नौकरी मिल जाती है। लेकिन क्या सभी MBA को अच्छी नौकरी मिलती है? जी नहीं दरअसल MBA से अच्छे प्लेसमेंट की नौकरी की उम्मीद तभी की जा सकती है जब आप अच्छे कॉलेज से निकले हों। कई बार ऐसा भी होता है कि कई लोग किसी छोटे कॉलेज से एमबीए करके भी अच्छे पैकेज की नौकरी पा लेते हैं, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वो लोग अपने स्किल पर काम करते हैं और टैलेंट के दम पर अच्छी जॉब हासिल करते हैं। यहां पर हम जानते हैं कि कौन से हैं भारत के टॉप एमबीए कॉलेज और कैसे मिलता है उनमें एडमिशन…

MBA की जरूरत

ग्रैजुएशन के बाद पीजी नहीं करके आप एमबीए भी कर सकते हैं। ये नौकरी पाने के लिए काफी मददगार साबित होती है। भारत के कुछ ऐसे संस्थान है जहां से एमबीए करने के बाद (Top MBA College) स्टूडेंट्स को  लाखों-करोड़ों में सैलरी पैकेज मिलती है।

भारत के टॉप MBA संस्थान

राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) के अनुसार भारत में टॉप कॉलेजेस की लिस्ट जारी हुई है। अगर आप इन कॉलेजेस से एमबीए करते हैं तो आपको जरूर पढ़ाई खत्म करते ही बेहतर पैकेज की नौकरी मिल जाएगी। ये पैकेज 50 लाख से लेकर 1 करोड़ तक भी होते हैं। यहां है टॉप-10 संस्थानों की लिस्ट

  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद (IIMA)
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बेंगलुरु (IIMB)
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कोझिकोड (IIMK)
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कोलकाता
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, मुंबई
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, इंदौर
  • एक्सएलआरआई-जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर व इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मुंबई

READ MORE Competitive exam preparation: इन स्टेप्स से पा सकते हैं सफलता!

एडमिशन के लिए क्या करना होगा?

एमबीए में एडमिशन (Top MBA College) के लिए आपको पहले ग्रेजुएट होना होगा। इसके बाद देशभर में एमबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए परीक्षाएं होती हैं। इन परीक्षाओं में CAT, MAT, GMAT, XAT, CMAT जैसे एग्जाम होते हैं। इन संस्थानों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को एग्जाम में बेहतर प्रदर्शन कर अच्छी रैंक हासिल करनी होती है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.