Narayanpur: फ्री में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करेंगे युवा!

Narayanpur coaching scheme: नारायणपुर जिले के अनुसूचित जाति (SC), जनजाति (ST) और पिछड़े वर्ग (OBC) के युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। राजीव युवा उत्थान योजना के तहत SSC, रेलवे, व्यापम और बैंकिंग परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग शुरू की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण और वंचित तबकों के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मजबूत तैयार करना है।

आवेदन की आखिरी तारीख

इस योजना में शामिल होने के लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी 25 जुलाई 2025 शाम 5.30 बजे तक अपना आवेदन सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, नारायणपुर के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा की तारीख बाद में बताई जाएगी, जिसके आधार पर कोचिंग के लिए विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

सभी सुविधाएं, एकदम फ्री

चयनित उम्मीदवारों को सिर्फ कोचिंग ही नहीं, बल्कि पढ़ाई से जुड़ी हर ज़रूरत की सुविधा दी जाएगी,

  • निःशुल्क परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण
  • अध्ययन सामग्री (Books, Notes, Practice Papers)
  • हॉस्टल और भोजन की सुविधा
  • Library, Newspaper, Magazines
  • Digital Resources और Guidance Support

सीटों का आरक्षण

कुल 100 सीटों के लिए कोचिंग उपलब्ध होगी, जिसमें आरक्षण इस तरह तय किया गया है,

  • ST (जनजाति) – 50 सीटें
  • SC (अनुसूचित जाति) – 30 सीटें
  • OBC (पिछड़ा वर्ग) – 20 सीटें
  • महिलाओं के लिए 33% आरक्षण (हर वर्ग में लागू)

यहां मिलेंगी डिटेल्स

इस योजना के बारे में पूरी जानकारी और आवेदन फॉर्म जिले की ऑफिशियल वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है,

https://narayanpur.gov.in

योजना क्यों है खास?

छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल ना सिर्फ शैक्षणिक स्तर को ऊपर उठाने में मददगार है, बल्कि यह वंचित समुदायों के युवाओं को बराबरी का मंच देती है। गांव और छोटे शहरों के टैलेंट को अब पीछे रहने की जरूरत नहीं। राजीव युवा उत्थान योजना उनके सपनों को उड़ान देने आ चुकी है।

Positive सार

अगर आप भी रेलवे, बैंकिंग या सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं और संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं, तो राजीव युवा उत्थान योजना आपके लिए एक बूस्टर साबित हो सकती है। सही समय पर आवेदन करें, तैयारी करें और एक नया मुकाम हासिल करें!

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES