CGPSC Tips: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की परीक्षा राज्य की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है। हर साल हजारों अभ्यर्थी ‘डिप्टी कलेक्टर’ और ‘डीएसपी’ बनने का सपना लेकर इस परीक्षा में बैठते हैं। लेकिन इस सपने को हकीकत में बदलने के लिए केवल मेहनत ही काफी नहीं है, बल्कि सही रणनीति और Best CGPSC Books का चुनाव भी अनिवार्य है। 22 फरवरी को सीजीपीएससी के प्रिलिम्स परीक्षा के बाद अब मेंस के लिए तैयारी शुरू हो चुकी है ऐसे में यहां दिए जा रहे हैं कुछ किताबों के नाम और स्मार्ट टिप्स..
NCERT का महत्व
CGPSC Tips
चाहे वह प्रीलिम्स हो या मेन्स, आधार मजबूत करने के लिए कक्षा 6 से 12 तक की NCERT पुस्तकें रामबाण हैं। विशेष रूप से इतिहास, भूगोल, राजनीति और अर्थशास्त्र के लिए इनका अध्ययन अवश्य करें। इसके अलावा ‘दृष्टि वेबसाइट’ और विश्वसनीय इंटरनेट स्रोतों का उपयोग अपने नोट्स को अपडेट करने के लिए किया जा सकता है।
CGPSC Prelims के लिए बुक लिस्ट
प्रीलिम्स परीक्षा में दो पेपर होते हैं-
- सामान्य अध्ययन
- योग्यता परीक्षा (Aptitude)
इसके लिए इन पुस्तकों की मदद से आपकी सफलता की राह आसान बना सकती हैं,
| विषय | सुझाई गई पुस्तकें |
| छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान | डॉ. मनोज अग्रवाल (भाग 1 और 2) |
| सामान्य हिंदी | ल्यूसेंट (Lucent’s) सामान्य हिंदी |
| General English | Lucent’s General English |
| सामान्य अध्ययन (GS) | NCERT (कक्षा 6-12) और दृष्टि क्विक बुक |
| एप्टीट्यूड (CSAT) | आर. एस. अग्रवाल (R.S. Agarwal) |
| पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी | शंकर आईएएस (Shankar IAS) और MoEFCC की वेबसाइट |
CGPSC Mains के लिए किताबें
CGPSC Tips
मुख्य परीक्षा में कुल 7 अनिवार्य पेपर होते हैं। यहाँ गहन अध्ययन और उत्तर लेखन (Answer Writing) की भूमिका बढ़ जाती है।
- भाषा (हिंदी/अंग्रेजी/छत्तीसगढ़ी)- ल्यूसेंट और मानक व्याकरण की पुस्तकें।
- छत्तीसगढ़ का विशेष संदर्भ- डॉ. मनोज अग्रवाल की पुस्तकें छत्तीसगढ़ के इतिहास, भूगोल और अर्थव्यवस्था के लिए सबसे प्रामाणिक मानी जाती हैं।
- अर्थव्यवस्था और वन- भारत सरकार और राज्य सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) और ‘स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट’ का विशेष अध्ययन करें।
- करंट अफेयर्स (Current Affairs)- सफलता की कुंजी
CGPSC में समसामयिक घटनाओं का वेटेज लगातार बढ़ रहा है। इसके लिए आपकी रणनीति कुछ ऐसी होनी चाहिए,
- अखबार का महत्व- दैनिक भास्कर, नई दुनिया या द हिंदू (The Hindu) में से किसी एक को चुनें। राजनीतिक और गपशप वाली खबरों को छोड़कर राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्य की प्रमुख योजनाओं पर ध्यान दें।
- नोट्स मेकिंग- प्रीलिम्स के लिए वन-लाइनर और मेन्स के लिए विश्लेषण आधारित नोट्स बनाएं।
- डिजिटल मदद- यात्रा के दौरान समय बचाने के लिए CGPSC Books PDF और ऑनलाइन करंट अफेयर्स क्विज का सहारा लें।
तैयारी के लिए प्रो-टिप्स (Pro-Tips)
- सीमित स्रोत, अधिकतम रिवीजन- दस किताबें एक बार पढ़ने से बेहतर है, एक अच्छी किताब को दस बार पढ़ा जाए।
- मॉक टेस्ट (Mock Tests)- परीक्षा से 15-20 दिन पहले हर दिन एक प्रैक्टिस पेपर निर्धारित समय (2 घंटे) के भीतर हल करने का प्रयास करें।
- शॉर्टकट्स से बचें- सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतरता और धैर्य ही आपको ‘सचिवालय’ तक पहुँचाएगा।
CGPSC Tips
किसी भी युद्ध को जीतने के लिए मैदान की समझ होना जरूरी है। CGPSC के संदर्भ में इसका अर्थ है Syllabus (पाठ्यक्रम) और Exam Pattern का गहराई से विश्लेषण। तैयारी शुरू करने से पहले पिछले 5 वर्षों के प्रश्न पत्रों को देखें। इससे आपको यह समझ आएगा कि आयोग किस तरह के सवाल पूछता है।
ये भी देखें

