AI Career Guide: AI में करियर? कोर्स, फीस, सैलरी की पूरी डिटेल!

AI Career Guide 2026: क्या AI हमारी नौकरियां छीन लेगा? यह सवाल आज हर कर्मचारी और छात्र के जहन में है। लेकिन सच तो यह है कि AI नौकरियां खत्म करने के बजाय, नए और बेहतर अवसर पैदा कर रहा है। जनवरी 2026 में जारी वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की रिपोर्ट के अनुसार, AI की वजह से दुनिया भर में लाखों नई नौकरियां सृजित हुई हैं।

अगर आप भी भविष्य की इस तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहते हैं, तो सही कोर्स का चुनाव आपके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है। आइए जानते हैं AI के उन टॉप कोर्सेस के बारे में जो आपको शानदार सैलरी पैकेज दिला सकते हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्या है?

आसान भाषा में कहें तो AI मशीन या कंप्यूटर की वह क्षमता है जिससे वह इंसानों की तरह सोचने, समझने और सीखने के काबिल बनता है। आपके फोन का फेस अनलॉक, यूट्यूब की वीडियो रिकमेंडेशन और बिना ड्राइवर वाली कारें, ये सब AI का ही कमाल हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि जो लोग खुद को अपडेट रखेंगे, उनके लिए AI कोई खतरा नहीं बल्कि एक बेहतरीन मौका है।

  • AI के टॉप 5 कोर्स
  • जिनसे संवरेगा भविष्य

1. MBA/PG डिप्लोमा इन AI एंड बिजनेस एनालिटिक्स

यह कोर्स उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो मैनेजमेंट या कॉमर्स बैकग्राउंड से हैं। इसमें सिखाया जाता है कि AI का उपयोग बिजनेस स्ट्रेटेजी और डेटा विश्लेषण में कैसे किया जाए।

  • कहाँ से करें- IIMs, इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB), अपग्रेड (UpGrad)।
  • फीस- ₹2.5 लाख से ₹7 लाख तक।
  • सैलरी- ₹6 लाख से ₹20 लाख सालाना।

2. AI सर्टिफिकेट प्रोग्राम (ऑनलाइन)

अगर आप शुरुआती दौर में हैं और घर बैठे फ्लेक्सिबल तरीके से सीखना चाहते हैं, तो यह विकल्प सबसे अच्छा है। इसमें AI की बुनियादी समझ और टूल्स का उपयोग सिखाया जाता है।

  • कहाँ से करें- Udacity, Coursera या अन्य एडुटेक प्लेटफॉर्म।
  • फीस- करीब ₹1.5 लाख
  • सैलरी- ₹10 लाख सालाना तक।

3. MCA/एम.टेक इन AI एंड मशीन लर्निंग

जो लोग टेक्नोलॉजी की गहराई में जाना चाहते हैं और विशेषज्ञ बनना चाहते हैं, उनके लिए यह मास्टर्स प्रोग्राम सबसे उपयुक्त है। इसमें एल्गोरिदम और एडवांस कंप्यूटिंग पर फोकस किया जाता है।

  • कहाँ से करें- IIT, NIT, IIIT और प्रमुख विश्वविद्यालय।
  • फीस- ₹1 लाख से ₹10 लाख (संस्थान के अनुसार)।
  • सैलरी- ₹22 लाख सालाना तक।

4. बीएससी/बी.टेक इन AI एंड डेटा साइंस

12वीं के बाद सीधे AI की दुनिया में कदम रखने वालों के लिए यह ग्रेजुएशन डिग्री सबसे लोकप्रिय है। इसमें डेटा हैंडलिंग और AI मॉडल बनाना सिखाया जाता है।

  • कहाँ से करें- दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU), VIT, एमिटी यूनिवर्सिटी।
  • फीस- ₹1 लाख से ₹20 लाख (पूरा प्रोग्राम)।
  • सैलरी- ₹6 लाख से ₹18 लाख सालाना।

5. AI बूटकैंप और इंडस्ट्री प्रोग्राम

यह शॉर्ट-टर्म और इंटेंसिव कोर्स उन प्रोफेशनल्स के लिए है जो अपना करियर बदलना चाहते हैं या अपनी स्किल्स को अपग्रेड (Upskill) करना चाहते हैं।

  • कहाँ से करें- IIT मद्रास, IIT बॉम्बे और बड़े निजी संस्थान।
  • फीस- ₹1 लाख से ₹3.5 लाख।
  • सैलरी- ₹6 लाख से ₹18 लाख या उससे अधिक।

फ्री कोर्स का विकल्प

‘SWAYAM’ पोर्टल

अगर आप शुरुआत में पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो भारत सरकार के ‘SWAYAM’ पोर्टल पर कई AI फंडामेंटल कोर्स फ्री में उपलब्ध हैं। इसके अलावा, जेनरेटिव AI के टूल्स (जैसे ChatGPT, Midjourney) को इस्तेमाल करने का बेसिक ज्ञान आज के समय में हर किसी के लिए अनिवार्य हो गया है।

Positive सार

AI सिर्फ इंजीनियरों के लिए नहीं है। चाहे आप मार्केटिंग में हों, फाइनेंस में या एचआर में, AI को समझना अब प्रोफेशनल लाइफ की जरूरत बन गया है। सही कोर्स और निरंतर सीखने की आदत आपको इस ‘AI क्रांति’ का विजेता बना सकती है।

ये भी देखें

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES