WORLD HERITAGE DAY 2022: दुनिया में मशहूर हैं भारतीय विश्व विरासत स्थल, तस्वीरों में देखें खूबसूरती!


World Heritage Day 2022

 दुनिया में खूबसूरत धरोहरों को बचाने के उद्देश्य से हर साल 18 अप्रैल को वर्ल्ड हैरीटेज डे मनाया जाता है। यह दिन समृद्ध विरासत के प्रति लोगों को जागरुक करता है। विश्व धरोहर दिवस (World Heritage Day) के लिए ICOMOS हर साल एक थीम तय करता है, जिसके ईर्द-गिर्द कई तरह की गतिविधियां और अभियान चलते हैं। साल 2022 का थीम है- ‘हेरिटेज एंड क्लाइमेट’।
विश्व में भारतीय इमारतों, संस्कृति और धरोहरों ने दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। फिलहाल भारत 40 ऐसे स्थल हैं जिन्हें यूनेस्को ने विश्व विरासत की सूची में शामिल हैं। तस्वीरों में देखें खूबसूरती और महत्व-


अजंता की गुफाएं

भारतीय इतिहास की समृद्ध कहानी कहती हैं अजंता की गुफाएं। इन्हें दो चरणों में बनाया गया है। पहले चरण में अशोक के साम्राज्य के समय और दूसरे चरण में पांचवी से छठी शताब्दी के बीच में गुप्त साम्राज्य के समय। महाराष्ट्र में स्थित अजंता की गुफाएं हिंदू और बौद्ध धर्म से संबंधित हैं |


आगरा का किला

वैसे तो आगरा का ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। लेकिन आगरा का किला भी भारतीय वास्तु का बेजोड़ नमूना है। उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में यमुना नदी के किनारे स्थित यह किला आगरा का लाल किले के रूप में प्रसिद्ध है। लाल पत्थरों से बना यह किला मुगल साम्राज्य के समय बनाया गया था। जिसकी लंबाई 2.5 किलोमीटर हैं |


सूर्य मंदिर कोणार्क

महानदी के डेल्टा क्षेत्र में स्थित कोणार्क मंदिर उड़ीसा राज्य में है। कोणार्क सूर्य मंदिर “ब्लैक पैगोडा” का नाम भी प्रसिद्ध है। 13वीं सदी में इसका निर्माण पूर्वी गंगा वंश के राजा नरसिंहदेव प्रथम के द्वारा किया गया था |



महाबलीपुरम के मंदिर

तमिलनाडु में स्थित महाबलीपुरम में स्मारकों के समूह को यूनेस्को विश्व विरासत का दर्जा प्राप्त है। महाबलीपुरम में स्मारकों के समूह का निर्माण पल्लव वंश के राजाओं ने सातवीं और आठवीं शताब्दी में किया था। अपनी खूबसूरती और प्राचीन इतिहास के लिए यह मंदिर काफी प्रसिद्ध है।



गोवा के चर्च

गोवा राज्य में 16 वी से 18 वीं शताब्दी के बीच में पुर्तगाली शासकों ने कई चर्च बनवाए। 60 से भी ज्यादा इन चर्चों को 1986 में यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत सूची (UNESCO World Heritage Site In India) में शामिल किया गया। ये सभी चर्च वेल्हा गोवा या पुराना गोवा में मांडवी नदी के किनारे स्थित हैं।



नंदा देवी और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान

नंदा देवी और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड राज्य में है। जास्कर और हिमालय श्रेणी के बीच में स्थित नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान 87.5 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है। इसे 1988 में यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल के रूप में शामिल किया गया। फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान भी उत्तराखंड राज्य में है।


Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES