Summer vacation का है प्लान, तो इन जगहो को जरूर करें एक्सप्लोर!

Summer vacation: चिलचिलाती गर्मी और धूप का मौसम आ चुका है। ऐसे में अगर आप छुट्टियां प्लान कर रहे हैं तो ये समय भार की उन जगहों को एक्सप्लोर करने का है जो इस समय ठंडी रहती है। जी हां आज हम आपको भारत की खास 5 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आप गर्मियों की छुट्टियां प्लान (Summer vacation plan) कर सकते हैं।

हर्षिल वैली (Harsil Valley)

उत्तराखंड की ये जगह खूबसूरत और ठंडे जगहों में से एक है। गर्मियों के मौसम में यहां पर आपको ठंडक और सुंदरता दोनों मिलेगी। समुद्र तल से करीब 9 हजार से भी ज्यादा की ऊंचाई पर मौजूद है हर्षिल वैली जिसका गर्मियों में टेंपरेचर 9°C से 12°C के बीच ही रहता है। जून-जुलाई में भी यहां का मौसम खूबसूरत होता है। यहां भारत के साथ-साथ विदेशों से भी लोग आते हैं। यहां आप ट्रैकिंग से लेकर फोटोग्राफी और पहाड़ों के पकवान का आनंद ले सकते हैं।

हर्षिल का आकर्षण- उत्तरकाशी और गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान से 30 किमी दूर ये जगह जो 1,553 वर्ग किमी के दायरे में विस्तारित है। ये अपने प्राकृतिक वातावरण और सेब उत्पादन के लिए जाना जाता है।

डलहौजी (Dalhousie Hill station)

प्राकृतिक सौंदर्य और शांति के लिए डलहौजी की पहचान है। हिमाचल प्रदेश में स्थित ये हील स्टेशन समद्र तल से करीब 2000 मीटर की ऊंचाई पर है। पर्वतीय घाटियों में ये हिल स्टेशन मौजूद है यही वजह है कि पर्यटकों के बीच ये काफी लोकप्रिय है।

डलहौजी का आकर्षण- ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, झील-झरने और देवदार के पेड़ इस हिल स्टेशन की खूबसूरती बढ़ाते हैं।खाज्जिअर, सतधारा झरना चंबा, पंचपुला और कलातोप वन्यजीव अभयारण्य और बकरोटा हिल्स डलहौजी का आकर्षण हैं। अप्रैल में डलहौजी का तापमान 10°C से 25°C के बीच ही रहता है। यही वजह है कि यहां अप्रैल से लेकर जुलाई तक काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

पहलगाम (Pahalgam)

जम्मू कश्मीर के बारे मं तो सब जानते हैं यहां की खूबसूरती को शब्दों में बयां नहीं की जा सकती है। यहां आप गर्मियों में पहलगाम जा सकते हैं। अप्रैल के महीने में पहलगाम का टेंपरेचर 5°C से 7°C के बीच होता है। गर्मियों में भी यहां पर ठंडी हवाओं का आनंद लेने देश के लगभग हर कोने से पर्यटक परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचते हैं।

पहलगाम का आकर्षण- पहलगाम में तुलियन झील, शेषनाग झील, बीटा घाटी और मार्सर झील जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

गंगटोक (Gangtok)

गर्मियों की छुट्टियों (Summer vacation) में आप गंगटोक का भी प्लान कर सकते हैं। नॉर्थ ईस्ट इंडिया की ये जगह जन्नत से कम नहीं है। गंगटोक की खूबसूरती आपको खूबसूरत पर्यटन एक्सपीरियंस देगी। यहां  पर अप्रैल में टेंपरेचर करीब 12°C से 18°C के बीच होता है।

गंगटोक का आकर्षण- गंगटोक हिमालय की गोद में मौजूद है। इसीलिए ये नॉर्थ ईस्ट इंडिया का सबसे ठंडा प्रदेश है। यहां अप्रैल में बारिश भी हो जाती है। बारिश होने पर यहां का टेंपरेचर और भी कम हो जाता है। गंगटोक से आप हिमालय की अद्भुत खूबसूरती को देख सकते हैं।

मनाली (Manali)

भारत की ठंडी जगहों में मनाली का नाम काफी कॉमन है। हिमालय रेंज में मौजूद मनाली के मौसम अप्रैल से लेकर जुलाई तक भी काफी अच्छा होता है। समुद्र तल से करीब 2 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई  पर मौजूद मनाली का टेंपरेचर 5°C से 7°C के बीच होता है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.