Chhattisgarh Tourism: छत्तीसगढ़ पर्यटन को बढ़ावा देंगे सरकार के ठोस कदम!

वर्ष 2024 छत्तीसगढ़ के लिए बेहतरीन रहा। विष्णु साय सरकार में सुशासन का 1 वर्ष पूर्ण हुआ। देश में पीएम नरेन्द्र मोदी और छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय की नेतृत्व वाली सरकार जनता की सेवा के लिए तत्पर होकर काम कर रही है। डबल इंजन की सरकार होने की वजह से छत्तीसगढ़ में लोगों को कई सौगातें तो मिली रही साथ ही डबल डबल लाभ हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। आईये जानें छत्तीसगढ़ टूरिज्म में क्या नया हुआ और पर्यटन के लिए क्यों विशेष रहा यह साल?

रायपुर- विशाखापट्नम एक्सप्रेसवे

छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के बीच 400 किलोमीटर लम्बा इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण किया जायेगा। इसके निर्माण के बाद इन दोनों शहरों के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी। यह एक्सप्रेस-वे रायपुर को विशाखापट्टनम से कनेक्ट करेगा जहाँ इस हाई-वे से मात्र 7 घंटे में पहुँच सकेंगे।

एडवेंचर पर्यटन स्थल टाटामारी

केशकाल घाटी के टाटामारी में एडवेंचर्स स्पोर्ट्स की काफी संभावनाएं को ध्यान में रखते हुए यहां एडवेंचर्स गतिविधियों के आयोजन के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है। यहां पर आयोजित होने वाली एडवेंचर गतिविधियाँ न केवल पर्यटकों को रोमांचित करेंगी, बल्कि इससे स्थानीय समुदाय को भी रोजगार और आय के अवसर मिलेंगे। पर्यटन विभाग इस पहल के जरिए टाटामारी को एक प्रमुख एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना चाहता है।

भारत का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व

देश में बाघों की संख्या में वृद्धि और इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य’ से गुरु घासीदास तमोर पिंगला को टाइगर रिजर्व बनाया गया है। यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व होगा

www।easemytrip।com में जशपुर शामिल

जशपुर अपनी नेचुरल ब्यूटी, ठंडी जलवायु और ट्राइब कल्चर, रहन-सहन, खान-पान, पारंपरिक व्यंजन और सांस्कृतिक विरासत से लोगों का मन मोह लेता है। जशपुर www।easemytrip।com में शामिल हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं, उनका पॉजिटिव इम्पेक्ट देखा जा सकता है। जशपुर पर्यटन वेबसाइट में शामिल होने वाला छत्तीसगढ़ का पहला जिला है।

बस्तर में टूरिज्म कॉरिडोर का निर्माण

बस्तर में पर्यटन कॉरिडोर का निर्माण किये जाने की घोषणा की गयी है। इसके साथ ही बस्तर अंचल टूरिज्म के चयनित जगहों को विकसित करने के लिए भी काम किया जा रहा है। इसमें सात जिलों के पर्यटन स्थलों को जोड़ा जाएगा। टूरिज्म डिपार्टमेंट विशेष टूरिस्ट पैकेज तैयार करेगा और नए पर्यटन स्थलों का विकास किया जाएगा।

2024 में पर्यटन में और क्या रहा विशेष?

  • कांगेर घाटी के गांव धुड़मारास को संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन ने दुनिया के 20 चुनिंदा गांवों में शामिल
  • बस्तर और छत्तीसगढ़ विश्व पर्यटन मैप में आ गए हैं
  • जशपुर के मधेश्वर पहाड़ शिवलिंग को विश्व में सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है

Positive सार

पूरे देश और प्रदेश में उत्तरोत्तर विकास हो रहा है। प्रदेश सरकार लोगों के हित में पूरी जवाबदेही के साथ काम कर रही है। छत्तीसगढ़ की नेचुरल सुन्दरता से भरे टूरिस्ट प्लेसेस को अब देश और दुनिया के सभी लोग देख सकेंगे जो प्रदेश के लिए पॉजिटिव खबर है।

Admin

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES