Durg-Vishakhapatnam वंदे भारत की खासियत जो आपको जाननी चाहिए!

Vande Bharat Express: छत्तीसगढ़ को दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिल चुकी है। दूसरी वंदे भारत दुर्ग से विशाखापट्टनम तक चलेगी। छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए अब विशाखापट्टनम तक जाने का रास्ता आसान हो गया है। बड़ी बात यह है कि इस वंदेभारत को 9 सदस्यीय टीम संचालित करेगी जिनमें 6 महिला कर्मचारी शामिल हैं।

वुमन पॉवर चलाएगी ट्रेन

वंदे भारत एक्सप्रेस को ट्रेन सुप्रीटेंडेंट अंजु लकड़ा की निगरानी में रन कराया जा रहा है। अंजु लकड़ा दुर्ग की चीफ टिकट इंस्पेक्टर हैं। इस ट्रेन का संचालन टोटल 9 सदस्यीय टीम करेगी जिनमें 6 महिला कर्मचारी शामिल हैं। ट्रेन की टिकट की चांज, सुरक्षा और दूसरी सुविधाओं का जिम्मा महिला कर्मचारियों का है।

पहली महिला महिला सुप्रीटेंडेंट

चीफ इंस्पेक्टर अंजु लकड़ा रायपुर जोन की पहली महिला सुप्रिटेंडेंट होंगी। उन्होंने ही वंदे भारत एक्सप्रेस के इनॉग्रेशन प्रोग्राम को भी लीड किया था। अंजु बॉस्केटबॉल खिलाड़ी हैं। अंजु लकडा की निगरानी में सभी 6 महिला कर्मचारी वंदे भारत को संचालित करेंगी। सभी को रोजाना 16 घंटे की ड्यूटी करनी होगी।

क्या है वंदे भारत का किराया?

वंदे भारत में दो तरह की कैटेगिरी होती है। एक एग्जीक्यूटिव क्लास और दूसरी चेयर कार। दुर्ग से विशाखापट्टनम तक जाने के लिए एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2,300 रुपए रखा गया है। वहीं चेयर कार का किराया 1,150 रुपए तय किया गया है। अब 8 घंटे में विशाखापट्टनम पहुंचा जा सकेगा।

दूसरी ट्रेन से विशाखापट्टनम जाने में जनरल टिकट 170 रुपए, स्लीपर टिकट 320, 3AC- 812, 2AC- 1,169 रुपए है। सामान्य ट्रेनों से विशाखापट्टनम जाने में लगभग 16 घंटे का समय लग जाता है।

क्या है वंदे भारत की टाइमिंग?

दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस दुर्ग से सुबह 5:45 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:45 बजे विशाखापट्टनम पहुंच जाएगी। दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच ट्रेन महासमुंद, खरियार रोड, कांटाभांजी, टिटलागढ़, केसिंग, रायगढ़ा, विजयनगरम 7 स्टेशनों पर रुकेगी।

मेन्यू में होगी 3 राज्यों की डिश

दुर्ग से निकल  वंदेभारत एक्सप्रेस ओडिशा होते हुए आंध्र प्रदेश में एंटर करेगी। राज्यों को देखते हुए ट्रेन में तीनों राज्यों के भोजन को शामिल किया गया है। ट्रेन में छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के डिश भी उपलब्ध होंगे। मेन्यू में वेज और नॉनवेज दोनों तरह के डिश को होंगे ।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES