इस कंपनी ने लॉच किया ग्रीन लैपटॉप, जानें क्या है PCR मटेरियल जिससे पर्यावरण को नहीं होता नुकसान!


• भारत में एसर ने लॉन्च किया Acer Aspire Vero 2023
• ग्रीन लैपटॉप है Acer Aspire Vero 2023
• लैपटॉप में 30 प्रतिशत PCR मटीरियल
• पर्यावरण अनुकूल होता है PCR मटीरियल

Acer Aspire Vero 2023 Launched: एसर ने World Environment Day के मौके पर अपने लेटेस्ट ईको-फ्रेंडली लैपटॉप Aspire Vero 2023 को भारत में लॉन्च किया है। जहां एक तरफ टेक्नॉलजी की वजह से पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं वहीं एसर का यह ग्रीन लैपटॉप पर्यावरण के अनुकूल बनाया गया है। एसर के इस लैपटॉप की बॉडी को बनाने में 30 प्रतिशत PCR (पोस्ट-कंज्यूमर रीसाइकल्ड मटीरियल) का उपयोग किया गया है। लैपटॉप का कीकैप (Keycaps) पार्ट भी 50 प्रतिशत PCR मटीरियल से ही तैयार हुआ है। इन सभी के अलावा कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए बिकने वाले हर लैपटॉप के बदले एक पेड़ लगाने की पहल की भी घोषणा की है।

क्या है पोस्ट-कंज्यूमर रीसाइकल्ड मटीरियल?

पोस्ट-कंज्यूमर रीसाइकल्ड मटीरियल (PCR) वह उत्पाद होता है जिसे इलेक्ट्रॉनिक कचरा के रूप में फिर से इस्तेमाल योग्य बनाया जाता है। या फिर उसे रिसाइकल कर पुन: इस्तेमाल में लाया जाता है। इससे पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचता है।

Acer Aspire Vero (2023) Features

• green PC के तौर पर मार्केटिंग किया जा रहा एस्पायर मेरो दो प्रोसेसर ऑप्शन में मिल रहा है।

• 13th Gen Intel Core is/s प्रोसेसर भी इसमें दिया गया है।

• स्टोरेज के लिए 16 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज दी गई है।

• इस लैपटॉप में 14 इंच 1080 पिक्सल डिस्प्ले भी है।

• स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 169 व डिस्प्ले Acer Technicolor Colour सर्टिफिकेशन के साथ आ रही है।

• यह लैपटॉप Windows IOS के साथ लॉन्च हुआ है।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES