लॉच हो रही है देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, 4 लाख रुपए है कीमत, देखें फीचर्स!



इलेक्ट्रिक व्हीकल आज की जरूरत हो गई है। वर्तमान समय में अगर कोई व्हीकल खरीदता है तो एक बार इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ जरूर नजर घुमाता है। ऐसे में इलेक्ट्रिक कार का इंतजार करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल मुंबई की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी पीएमवी इलेक्ट्रिक देश की सबसे सस्ती पहली इलेक्ट्रिक कार EaS-E को लॉन्च कर रही है।

यह ई-कार माइक्रो कैटेगरी की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 4 लाख रुपए के आस पास है।

सिंगल चार्ज में 160 किलोमीटर की रेंज

इस कार में 10 Kwh की क्षमता का लिथियम फॉस्फेट बैटरी का इस्तेमाल हुआ है, जो कि तकरीबन 20hp की पावर जेनरेट करने की क्षमता रखता है। इस कार की बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब 4 घंटे लगते हैं। साथ ही यह कार सिंगल चार्ज में 160 किलोमीटर तक की ड्राइविंग की रेंज देती है।

कार में हैं कई स्मार्ट फीचर

रिजेनरेटिंग ब्रेकिंग

रिमोट पार्किंग असिस्ट

OTA अपडेट्स

स्मार्टफोन कनेक्टिविटी

साथ ही स्मार्टफोन से कनेक्ट करके रिमोट के जरिए कार के एयर कंडिशन (AC), हॉर्न, विंडो और लाइट्स को भी कंट्रोल किया जा सकता है।

फिलहाल इस इलेक्ट्रिक कार में सिर्फ 2 ही लोग सफर कर सकेंगे। इस कार का व्हीलबेस 2,087 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 170 मिमी रखा गया है।

2,000 रुपए में होगी बुकिंग

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस छोटी कार की प्री-बुकिंग की शुरूआत कर दी है। जिसे ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सिर्फ 2,000 रुपए में ही बुक करवा सकते हैं।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES