भारतीय मूल के नील बन गए हैं YouTube के नए चीफ, जानें इस शख्स के बारे में सबकुछ !



• नील मोहन बनें YouTube के नए CEO
• 2008 में ज्वाइन किया था गूगल
• मिल चुका है 544 करोड़ का बोनस

भारतीय मूल के नील मोहन को YouTube का नया CEO नियुक्त किया गया है। इससे पहले नील मोहन यूट्यूब के CPO के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्हें प्रमोट कर सीईओ की जिम्मेदारी दी गई है। नील मोहन Google के साथ 2008 से जुड़े हैं। साल 2013 में कंपनी ने उन्हें 544 करोड़ रुपए का बोनस भी दिया था।

डायने वोज्स्की की जगह ले रहे हैं नील

इससे पहले यू ट्यूब की CEO सूसन डायने वोज्स्की थीं। सूसन ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दिया था। 54 साल की वोज्स्की ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय रहना चाहती हैं। अपनी जिम्मेदारियों की वजह से वे अपनी 
सेहत और व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान नहीं दे पा रही हैं। इसलिए अब वे अपना पद छोड़ रही हैं। बता दे कि वोज्स्की साल 2014 में यूट्यूब की CEO बनी थीं।

सूसन ने नील को यूट्यूब का CEO बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी है। सूसन ने कहा कि हम शॉर्ट्स, स्ट्रीमिंग और सब्सक्रिप्शन में जो कुछ बी कर रहे हैं वो शानदार है। नील हमें लीड करने के लिए एकदम सही व्यक्ति हैं। मुझे यूट्यूब पर अब 
भी उतना ही भरोसा है, जितना 9 साल पहले था। उन्होंने यह भी कहा कि यू ट्यूब के सबसे अच्छे दिन अभी आने वाले हैं।

नील मोहन के बारे में

नील मोहन ने स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई की है। नील ने अपने शुरूआती करियर में ग्लोरफाइड टेक्निकल सपोर्ट से की थी, जहां उन्हें 60,000 डॉलर की सैलरी मिलती थी। इसके अलावा नील ने एक्सेंचर में सीनियर एनालिस्ट के पद पर भी काम किया है। इसके अलावा DoubleClick Inc से जुड़े। इस कंपनी में 3 साल 5 महीने में नील मोहन ने डायरेक्टर, ग्लोबल क्लाइंट सर्विसेज के पद पर अपनी जिम्मेदारियां निभाई। नील ने अपनी सेवाएं माइक्रोसॉफ्ट में भी दी हैं। 

यहां 4 महीने काम करने के बाद वे वापस DoubleClick Inc लौट गए। DoubleClick Inc के बाद उन्होंने 2008 में बतौर Senior Vice President, Display and Video Ads गूगल में काम करना शुरू किया। साल 2015 में उन्हें यू-ट्यूब का 
चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर बना बनाया गया था।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES