

जिसके तहत अमेरिकी कंपनी जनरल एटॉमिक्स भारत को MQ 9B सी गार्डियन ड्रोन (Sea Guardian) उपलब्ध करवाएगा। 15 जून को रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने इस डील के लिए सहमति प्रदान कर दिया है।
दुनिया का ताकतवर ड्रोन
अमेरिकी कंपनी जनरल एटॉमिक्स ने इस एमक्यू 9 बी सी गार्डियन या प्रीडेटर ड्रोन को तैयार किया है। जिसे दुनिया का सबसे घातक ड्रोन माना गया है। सी गार्डियन बड़े समुद्री अभियान चलाने में सक्षम मल्टी-रोल, मल्टी-डोमेन मानव रहित विमान सिस्टम के रूप में अपनी पहचान रखता है।
सीगार्डियन इस तरह से डिजाइन हुआ है, कि यह किसी भी मौसम की स्थिति में 30 घंटे से ज्यादा समय तक उपग्रह के माध्यम से उड़ान भरने में सक्षम है। यह नागरिक हवाई क्षेत्र में सुरक्षित रूप से एकीकृत करने में भी मदद कर सकता है और दिन के किसी भी समय समुद्री क्षेत्र में कहीं भी वास्तविक समय स्थितिजन्य जागरूकता प्रदान करने में बलों की सहायता करने में भी पूरी तरह से सक्षम है। SeaGuardian सबसे उन्नत समुद्री खुफिया, निगरानी और टोही (ISR) क्षमताओं का पूरा पैकेज है। यह अपनी श्रेणी का पहला RPAS भी है जो समुद्र की सतह के ऊपर और नीचे वास्तविक समय की खोज और गश्त को सक्षम बना सकता है।
सीगार्डियन की क्षमता
1. एमक्यू-9 रीपर एजीएम-144 हेलफायर मिसाइल
लेजर गाइडेड बम समेत कई प्रकार के हथियारों को ले जाने में सक्षम
2. 240 नॉट्स ट्रू एयरस्पीड (केटीएएस) रफ्तार
1746 किलोग्राम पेलोड क्षमता, जिसमें 1361 किलोग्राम बाहरी स्टोर शामिल हैं।
3. ड्रोन रीयल-टाइम तस्वीरे इकट्ठा करने के साथ ही इसे विश्लेषण के लिए ग्राउंड स्टेशन पर भेज सकता है।
4.एडवांस सेंसर और कैमरों से लैस है, जो इसे सैन्य अभियानों, सीमा की निगरानी और आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बहुत महत्वपूर्ण बनाता है।
5.सी गार्डियन इंटेलीजेंस, निगरानी और टोही क्षमता का कंबाइंड पैकेज
किसी भी मौसम में 30 घंटे की उड़ान में सक्षम
सीगार्डियन इस तरह से डिजाइन हुआ है कि यह किसी भी तरह के मौसम में 30 घंटे से अधिक समय तक सैटेलाइट के करते उड़ान भर सकता है। सात ही यह नागरिक हवाई अभियानों में मदद भी कर सकता है। समुद्री क्षेत्र में किसी भी स्थिति में रीयल टाइम पर सैन्य बलों के लिए सहायक भी है।
यह अपनी श्रेणी का पहला सुदूर संचालित एयरक्राफ्ट सिस्टम (आरपीएएस) जो समुद्र की सतह के ऊपर और नीचे रीयल टाइम खोज और गश्त कर सकता है।
सी गार्डियन की खासियत
एंटी-सरफेस युद्धक अभियान करने में सक्षम
एंटी-सबमरीन अभियान चलाने में सक्षम
एयरबॉर्न माइन काउंटर उपाय में सक्षम
लंबी दूरी तक रणनीतिक निगरानी करने की क्षमता से परिपूर्ण
इलेक्ट्रॉनिक युद्ध करने में सक्षम
रक्षात्मक काउंटर एय़र में सक्षम
प्रारंभिक हवाई चेतावनी देने में सक्षम
मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियानों में महत्वपूर्ण
कानूनी एजेंसियों की मदद में सक्षम
बढ़ेगी भारत की ताकत
एमक्यू 9बी सी गार्डियन अमेरिकी सेना के सबसे खतरनाक हथियारों में से एक है, जिसे अमेरिका केवल अपने सबसे करीबी सहयोगियों को प्रदान करता है। भारत को इसे सौंपने का साफ संदेश भी यही है कि भारत अमेरिका का भरोसेमंद
सहयोगी है। इस हथियार के आने के बाद समुद्र में भारत की ताकत में पहले ज्यादा होगी।

