भारत में शुरू हो रही है मोबाइल ब्लॉकिंग एंड ट्रैकिंग सिस्टम, जानें क्या होगा इसका फायदा?



17 मई को होगा संचार साथी पोर्टल लॉन्च
• चोरी या गुम हुए मोबाइल को ब्लॉक और ट्रैक करना होगा आसान
• IMEI नंबर बदलने पर भी सिस्टम करेगा काम

17 मई को वर्ल्ड टेलीकॉम डे (world telecom day) के मौके पर भारत सरकार देश के लोगों को एक सुविधा देने जा रही है। केंद्र सरकार मोबाइल ब्लॉकिंग एंड ट्रैकिंग सिस्टम की शुरूआत करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ऑफिशियल तौर पर संचार साथी पोर्टल (CEIR) लॉन्च कर भारत में इसकी शुरुआत करेंगे। इस सिस्टम के जरिए लोगों को चोरी या गुम हुए फोन को ब्लॉक और ट्रैक करने में आसानी होगी।

भारत में रोल आउट होने के लिए तैयार

सेंटर फॉर डिपार्टमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT) अभी दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक और नॉर्थ ईस्ट रीजन के कुछ टेलीकॉम ऑफिस में इस सिस्टम को शुरू कर चुकी है। इन क्षेत्रों में यह पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कार्य कर रहा है, इस सिस्टम के 17 मई को पूरे भारत में रोल आउट कर दिया जाएगा।

संचार साथी पोर्टल से होगी मोबाइल की स्मगलिंग की भी जांच

C-DOT के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और चेयरमैन राजकुमार उपाध्याय के एक अखबार में छपे साक्षात्कार के अनुसार मोबाइल ब्लाकिंग एंड ट्रैकिंग सिस्टम पूरे भारत में शुरू होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसे करेंट क्वाटर में पूरे भारत में शुरू किया जा रहा है। इसकी मदद से लोग अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक कर ट्रैक कर सकेंगे।

उन्होंने यह भी कहा है कि ‘सिस्टम में एक इन-बिल्ट मैकेनिज्म है जो मोबाइल की स्मगलिंग की जांच भी करने में सक्षम होगा।’ हालांकि, यह कब तक शुरू होगा इस बारे में फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है।

IMEI नंबर बदलने पर भी ट्रैक होगा फोन

फिलहाल क्रिमिनल्स ज्यादातर मोबाइल चोरी करने के बाद डिवाइस का IMEI नंबर चेंज कर देते हैं, जिसकी वजह से मोबाइल को ट्रैक कर पाना मुश्किल होता है। लेकिन इस पोर्टल की मदद से IMEI नंबर बदलने के बाद भी डिवाइस को ट्रैक और ब्लॉक किया जा सकेगा।

अब तक पोर्टल की मदद से मिले हैं 8000 फोन

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अब तक इस पोर्टल की मदद से 4.70 लाख खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन्स क ब्लॉक किया जा चुका है। यही नहीं 2.40 लाख से अधिक मोबाइल को ट्रैक भी किया गया है। जबकि, 8000 फोन को पोर्टल की मदद से वापस हासिल करने में भी मदद मिली है। हाल ही में, कर्नाटक पुलिस ने पोर्टल की मदद से 2500 से अधिक गुम हुए मोबाइल को बरामद कर मालिक को सौंपा है।



Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES