

ChatGPT ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में हलचल पैदा कर दी है। ChatGPT के आने के बाद गूगल माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दौड़ में शामिल हो गई हैं। चैटजीपीटी ने AI चैटबोट को किसी सर्च इंजन की तरह प्रस्तुत किया है। चैटजीपीटी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं, इस बात का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि स्टूडेंट से लेकर कर्मचारी तक चैटजीपीटी का इस्तेमाल हर कोई कर रहा है। लेकिन क्या आप उस व्यक्ति को जानते हैं जिसने इसे बनाया है। इस लेख के जरिए जानेंगे चैटजीपीटी बनाने वाले जीनियस के बारे में…
सैम ऑल्टमैन
चैटजीपीटी को सैम ऑल्टमैन ने बनाया है। सैम ऑल्टमैन OpenAI के सीईओ हैं उन्होंने 2015 में एलन मस्क के साथ मिलकर कंपनी की स्थापना की थी। 2016 में द न्यू यॉर्कर में छपे एक के अनुसार, सैम को टेक्नोलॉजी के लिए काफी जुनून था और उन्होंने आठ साल की उम्र में ही प्रोग्रामिंग करना शुरू कर दिया था। सैम ऑल्टमैन सेंट लुइस, मिसौरी में पले-बढ़े, उन्होंने काफी कम उम्र में ही कोडिंग पर काम करना शुरू कर दिया था। वे जल्दी ही मैकिंटोश की प्रोग्रामिंग में परफेक्ट भी हो गए थे। सैम ऑल्टमैन एक समलैंगिक (Gay) हैं।
एप पर काम करने के लिए छोड़ दिया था कॉलेज
सैम ऑल्टमैन स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में कंप्यूटर विज्ञान Computer Science) के छात्र थे। उन्होंने अपने दो दोस्तों के साथ, लूप्ट जो कि एक ऐप था। उस पर काम करने के लिए कॉलेज छोड़ दिया था। उन्होंने इस एप पर शानदार काम किया और फिर कंपनी को 43 मिलियन अमेरिकी डॉलर में सेल कर दिया। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सैम ने लूप्ट के सह-संस्थापकों में से एक को नौ साल तक डेट भी किया। लूप्ट को बेचने के बाद, सैम ने हाइड्राज़ीन कैपिटल की स्थापना की थी।
OpenAI और सैम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, OpenAI की स्थापना 2015 में हुई थी। सैम ऑल्टमैन और एलन मस्क इस कंपनी के संस्थापकों में से थे। एलन मस्क ने 2018 में OpenAI से रिजाइन कर दिया। 2019 में, OpenAI ने खुद को लाभकारी कंपनी घोषित कर Microsoft और दूसरी बड़ी कम्पनियों के साथ पार्टनरशिप कर ली। OpenAI ने अपनी स्थापना के बाद से कई AI टूल विकसित किए। जिनमें ChatGPT और DALL.E. दोनों ही आज दुनिया भर में इस्तेमाल हो रहे हैं।

