INSTAGRAM FEATURE: अब इंस्टाग्राम में भी दिखेगी टॉप प्रॉयरिटी वाली पोस्ट, इंस्टाग्राम दे रहा है पोस्ट पिन फीचर!




INSTAGRAM ने अपने यूजर्स के लिए पोस्ट पिन फीचर को इंट्रोड्यूस किया है। यानि कि अब अपनी प्रॉयरिटी वाली पोस्ट को ऊपर देख सकेंगे। इंस्टाग्राम के नए फीचर में यूजर्स अब अपने किसी 3 रील्स या पोस्ट को पिन कर पाएंगे। रील्स या पोस्ट पिन करने के बाद वह तीनों पोस्ट हमेशा उनके टाइमलाइन पर सबसे ऊपर दिखाई देंगे। ये फीचर्स ट्विटर, टिक-टॉक और फेसबुक पर पहले से हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट के पिन प्रोसेस

• पोस्ट को पिन करने के लिए उस पोस्ट पर क्लिक करें।
• पोस्ट के ऊपर राईट साइड पर दिए गए तीन डॉट पर क्लिक करें।
• फिर ‘पिन टू योर प्रोफाइल’ पर क्लिक करें।
• पोस्ट पिन हो जाएगा और टाइमलाइन पर सबसे ऊपर दिखने लगेगा।

न्यूड और वायोलेंट कंटेंट फीचर

अगर आप न्यूड और वायोलेंट कंटेंट से बोर हो गए हैं। तो इंस्टग्राम पर इसे फिल्टर करने का फीचर भी मिल रहा है। इस फिल्टर को इनेबल करने के लिए सबसे पहले अपको प्रोफाइल में जाना होगा। फिर ऊपर राइट कार्नर पर दिए तीन लाइन वाले टैब पर क्लिक करना पड़ेगा। इसके बाद सेटिंग्स पर क्लिक करके अकाउंट पर जाएं और ‘सेंसेटीव कंटेंट कंट्रोल’ पर क्लिक करके आप सेंसेटीव कंटेंट को फिल्टर कर सकेंगे।

अकाउंट पब्लिक होने पर मिलेंगे ऑप्शन

अगर किसी यूजर का अकाउंट पब्लिक है तो उन्हें तीन ऑप्शन मिलेंगे
अलाउ (Allow), लिमिट (Limit) और लिमिट इवेन मोर (Limit Even More)
पर अगर अकाउंट प्राइवेट है तो लास्ट के दो ही ऑप्शन दिखेंगे। अलाउ (Allow) पर क्लिक करने पर सभी तरह के सेंसेटीव कंटेंट इंस्टाग्राम सजेस्ट करेगा। लिमिट (Limit) पर क्लिक करने के बाद लिमिटेड कंटेंट सजेस्ट होगा। वहीं लिमिट इवेन मोर (Limit Even More) को सिलेक्ट करने के बाद इंस्टाग्राम सेंसेटीव कंटेंट सजेस्ट नहीं करेगा।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES