

Google Maps: गूगल मैप्स के जरिए अब रियल टाइम वेदर से लेकर शहर के ट्रैफिक के बारे में जानकारी ले सकेंगे। दरअससल गूगल ने अपने सबसे बड़े डेवलपर इवेंट I/O-2023 में गूगल मैप्स का एक नया फीचर ‘इमर्सिव व्यू (Immersive View)’ लॉन्च कर दिया है। जिसकी मदद से यूजर घर बैठे ही एक जगह से दूसरी जगह तक जाने के लिए अलग-अलग रूट देखने की सुविधा ले सकेंगे।
एयर क्वालिटी की भी मिलेगी जानकारी
इस सुविधा के जरिए संबंधी रूट की हवा की गुणवत्ता (air quality), मौसम की रियल टाइम जानकारी (real time weather update) और ट्रैफिक की स्थिति के बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी। वही अब यूजर कहीं जाने से पहले ही उस जगह (दुनिया में कहीं भी) का लाइव व्यू भी देख सकेंगे।
लोगों के सफर को आसान बनाएगा इमर्सिव व्यू फीचर
लॉचिंग के इस इवेंट में अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई ने जानकारी दी कि गूगल मैप्स लोगों को हर दिन 20 बिलियन KM से ज्यादा के डायरेक्शन उपलब्ध करवाता है। अस नए इमर्सिव व्यू फीचर की मदद से लोगों के सफर को आसान किया जाएगा। फिर चाहे यूजर वॉकिंग कर रहा हो, साइकिल चला रहा हो।
इमर्सिव व्यू के बारे में
गूगल मैप्स का इमर्सिव व्यू अरबों स्ट्रीट व्यू और एरियल इमेजेस को दुनिया के डिजिटल प्रिजेंटेशन में मर्ज कर देगा इसके लिए कंप्यूटर विजन और AI को जोड़ा जाएगा। रूट्स के लिए इमर्सिव व्यू उसी तरह से काम करेगा जैसे आप कोई भी यात्रा शुरू करने से पहले रूट की जानकारी लेते हैं।
रूट्स के लिए इमर्सिव व्यू यूजर को एक बार में अपने रूट के बारे में सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध करवाता है। यह कई तरह के ऑपशन देता है ताकि यूजर मल्टी डायमेंशनल एक्सपीरियंस ले सके, जैसे कि बाइक लेन, फुटपाथ, चौराहा और पार्किंग सभी के बारे में जानकारी इसकी सहायता से मिलती है। इमर्सिव व्यू फीचर iOS, एंड्रॉयड और गूगल मैप्स तीनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।
शुरूआत में 15 शहरों में शुरू होगी सर्विस
पिचाई ने जानकारी दी कगि इस सर्विस को इस साल के अंत में शुरू किया जाएगा। वहीं साल के अंत में ही 15 शहरों में रोलआउट हो जाएगा। इन शहरों में फिलहाल न्यूयॉर्क, लंदन, पेरिस, फ्लोरेंस, अम्स्टरडम, सैन फ्रांसिस्को, वेनिस, सिएटल, टोक्यो, सैन जोस, लास वेगास, बर्लिन, लॉस एंजिल्स, डबलिन और मायामी जैसे बड़े शहर शामिल हैं।

