जानें किस देश में शुरू हुआ डिजीटल पासपोर्ट, क्या है फायदा और कैसे करेगा काम?

Digital Passport: पासपोर्ट किसी भी यात्री के लिए सबसे जरूरी चीज होती है। अगर आप देश के बाहर हैं तो ये तो सबसे जरूरी चीज हो जाती है। ऐसे में फिनलैंड ने लोगों को सहूलियत देने के लिए डिजिटल पासपोर्ट लॉच किया है। फिनलैंड डिजिटल पासपोर्ट को लॉन्च करने वाला पहला देश है, जो कि फिजिकल पासपोर्ट का एक डिजिटल वर्जन है। इस सुविधा के बाद यात्रियों को पासपोर्ट की हार्ड कॉपी के लिए पासपोर्ट ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। भारत में भी इसे शुरू करने की बात हो रही है।

Digital Passport के बारे में

पासपोर्ट की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है। इस दिशा में सबसे पहले फिनलैंड ने काम किया है, फिनलैंड ने अपने नागरिकों के लिए डिजिटल पासपोर्ट की सुविधा को शुरू किया है। फिनलैंड दुनिया का पहला ऐसा देश है जहां डिजिटल पासपोर्ट की सुविधा दी गई है। ये सुविधा हवाई यात्रा को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए दी जा रही है। फिनलैंड के बाद अब यूरोपीय यूनियन भी डिजिटल पासपोर्ट को बढ़ावा देने का काम कर रही है।


डिजिटल ट्रैवल क्रेडेंशियल (DTC) फिजिकल पासपोर्ट का एक डिजिटल वर्जन के रूप में स्थापित है। इसे कस्टमर आसानी से स्मार्टफोन में डाउनलोड कर सकेंगे। यह इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन (ICAO) के मानकों के हिसाब से है। जो कि डिजिटल यात्रा दस्तावेजों के लिए वैश्विक स्ट्रक्चर पर काम कर रहा है। दुनिया में पहली बार फिनलैंड में DTC का परीक्षण हो रहा है। फिलहाल इसकी सुविधा फिनलैंड और UK के बीच Finnair फ्लाइट्स में यात्रा करने वाले फिनलैंड के नागरिक ही ले सकेंगे।  

डिजिटल पासपोर्ट के फायदे

जिस तरह डिजिटल पेमेंट आज हर इंसान के बीच काफी ट्रेंड में है, ठीक उसी तरह, डिजिटल पासपोर्ट के भी कई फायदे होंगे। एयरपोर्ट पर बोर्डिंग के लिए घंटों पहले नहीं पहुंचना होगा। लंबी लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी। डिजिटल पासपोर्ट समय बचाने में सहायक होगा। फिजिकल पासपोर्ट का डिजिटल वर्जन आइडी-प्रूफ के नाम पर हो रहे फ्रॉड को भी रोकने में भी मदद  मिल सकेगी। इससे यूजर की सभी जानकारी सुरक्षित रहेगी। इसके साथ ही यात्रियों को पासपोर्ट की हार्ड कॉपी के लिए पासपोर्ट ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।


फिनलैंड के नागरिकों के लिए इसे डिजिटल ट्रैवलिंग डॉक्युमेंट्स के तौर पर जारी किया जा रहा है। जो यात्री लंदन, मैनचेस्टर और एडिनबर्ग से फिनएयर (Finnair) फ्लाइट्स के जरिये यात्रा करने वाले हैं उन्हें फरवरी 2024 के आखिर तक ज्यादा से ज्यादा संख्या में नागरिक सीमा नियंत्रण से गुजरने में सहायता मिलेगी। फिनलैंड के नागरिक डिजिटल ट्रैवल क्रेडेंशियल्स (DTC) कन्ज्यूमर के रूप में रजिस्ट्रेशन करके डिजिटल पासपोर्ट हासिल कर सकते हैं और फिनलैंड छोड़ने या यहां पहुंचने के लिए सीमा नियंत्रण पर डिजिटल पासपोर्ट का इस्तेमाल भी कर सकेंगे।
Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES