भारत में पहली बार तैयार होंगे C-295 एयरक्राफ्ट, टाटा ने की यूरोपियन कंपनी एयरबस के साथ डील



भारत में पहली बार C-295 एयरक्राफ्ट तैयार होंगे। दरअसल गुजरात के वडोदरा में एयरफोर्स के लिए C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट तैयार किए जाएंगे। इसके लिए टाटा ने यूरोपियन कंपनी एयरबस के साथ मिलकर डील तय की है। इसकी खास बात ये है कि देश में अभी तक इस तरह के एयरक्राफ्ट नहीं बनते थे। टाटा इस प्रोजेक्ट को कुल 21,935 करोड़ रुपए की लागत से तैयार करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इसका शुभारंभ करेंगे।

2021 में हुई थी डील

बता दें सितंबर 2021 में लगभग 21,000 करोड़ रुपए की डील हुई थी। यह डील भारत ने एयरबस डिफेंस एंड स्पेस (ADSpace) के साथ मिलकर की थी। इसमें पुराने एवरो-748 की जगह C-295 एयरक्राफ्ट खरीदने पर बातचीत हुई थी। जिसके तहत 56 विमानों की मांग की गई। इनमें से 16 विमान स्पेन में बनकर भारत आएंगे और बाकी 40 गुजरात के वडोदरा में तैयार होंगे।

रक्षा मंत्रालय के एक बयान के अनुसार यह विमान पूरी तरह से स्वदेशी होंगे। सितंबर 2023 से अगस्त 2025 के बीच 16 एयरक्राफ्ट रेडी कंडीशन में भारत को मिल जाएंगे। देश में बने विमानों की आपूर्ति 2026 से 2031 तक होगी।

C-295 एयरक्राफ्ट खासियत

पिछले कुछ सालों में ही भारत रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हुआ है। इसके लिए PM मोदी लगातार प्रयासरत रहे हैं। उन्होंने डिफेंस फील्ड को आत्मनिर्भर बनाने का जिक्र कई बार किया है। इसी कड़ी में अब देश में ऐसे एयरक्राफ्ट का निर्माण होगा, जिसे मुश्किल जगहों पर आसानी से ले इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह एयरक्राफ्ट 71 सैनिकों, 44 पैराट्रूपर्स और 24 स्ट्रेचर को ले जाने की क्षमता रखेगा। देश में बने ये विमान इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सूट से भी लैस होने वाले हैं। प्राकृतिक आपदा के समय भारत में निर्मित ये एयरक्राफ्ट काफी कारगर साबित होंगे। रेस्क्यू ऑपरेशन में एयरफोर्स को काफी मदद मिलेगी।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.