U19 World Cup 2024: लगातार पांचवीं बार फाइनल में भारत, क्या इस बार बनेगा 6वां खिताब का रिकॉर्ड ?

U19 World Cup 2024: आत्मविश्वास से भरी अंडर-19 इंडियन क्रिकेट टीम 9वीं बार फाइनल खेलने जा रही है। अगर टीम इंडिया U19 World Cup का फाइनल जीतती है, तो ये जीत भारत की 6वीं जीत होगी। यानी कि इससे पहले भारत ने 5 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है। इससे पहले भी भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 2 विकेट से हराया था।


भारतीय टीम ने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में अपनी जगह बनाते हुए अपने फैन्स को ये उम्मीद दिला दी है कि 6वीं बार भी भारतीय टीम ट्रॉफी अपने नाम करेगी। भारत ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीकी टीम को 2 विकेट से हराया था। सेमीफाइनल में भारतीय टीम के कैप्टन उदय सहारन ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 244 रन स्कोर किया। भारतीय टीम ने इसके जवाब में 48.5 ओवर में 8 विकेट पर 248 रन बनाकर फाइनल में अपनी जगह बना ली। U19 World Cup का फाइनल टूर्नामेंट 11 फरवरी 2024 को खेला जाएगा।


कैसा रहा अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट का इतिहास?

U19 World Cup में हमेशा से भारतीय टीम का दबदबा रहा है। पहले भी जिस प्रकार 5 बार टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप अपने नाम किया है उसकी पूरी लिस्ट यहाँ पर दिखाई गई है जिसमे आप देख सकते है

U19 World Cup YearCaptain of Under-19 cricket team
2000मोहम्मद कैफ
2008विराट कोहली
2012उन्मुक्त टंद
2018पृथ्वी शॉ
2022यश धुल

सेमीफाइनल 2024 पर एक नजर

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 245 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके लिए सचिन धास ने 95 बॉल में 96 रन बनाएं। उन्होंने 11 चौके, एक छक्का लगाया। उनका साथ देते हुए सहारन ने भी 124 गेंद में 81 रन बनाए। उन्होंने छह चौके लगाए।  

टीम इंडिया को मुश्किल से बाहर किया राज लिम्बानी ने, लिम्बानी ने चार गेंद में नाबाद 13 बनाए। उन्होंने अपने शानदार चौकों से भारत को लक्ष्य तक पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका ने 23 वाइड सहित 27 एक्स्ट्रा रन देकर भारत की राह आसान की।

Positive सार

वैसे तो भारत में क्रिकेट हुनरमंदों की कमी नहीं है। अंडर-19 में अपनी खेल प्रतिभा दिखा रहे खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट का भविष्य हैं। अपनी काबिलियत दिखाते हुए टीम इंडिया U19 World Cup के फाइनल में पहुंच चुकी है। भारतीय फैन्स को ये उम्मीद है कि 6वीं बार भी भारतीय टीम ही फाइनल में जीत का परचम लहराएगी।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.