T20 World Cup 2024: इंटरनेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप 2024 का शेड्यूल जारी हो चुका है। 1 जून से 29 जून के बीच 55 मैच खेले जाएंगे। ये मैचेस वेस्टइंडीट और USA में होंगे। दुनियाभर के बेस्ट टीम्स और क्रिकेट का जुनून लिए क्रिकेट लवर्स के लिए ये किसी फेस्टिवल से कम नहीं है। जानते हैं इस टूर्नामेंट से जुड़ी हर जरूरी बात और भारत के लिए क्यों है ये टूर्नामेंट खास?
ICC टी20 वर्ल्ड कप के बारे में
साल 2007 में पहली बार इस टूर्नामेंट की शुरूआत हुई थी। पहली बार इसे दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था। पहले संस्करण का विजेता भारत था। भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीत हासिल की थी। वेस्टइंडीज के अलावा इस टूर्नामेंट में किसी भी टीम ने आज तक दो बार टाइटल नहीं जीता है।
ICC टी20 वर्ल्ड कप 2024
ICC वर्ल्ड कप 2024 का ये 9वां संस्करण है। ऐसा पहली बार होगा जब संयुक्त राज्य अमेरिका किसी महत्वूपर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट को होस्ट करेगा। ICC ने कुछ दिनों पहले ही T20 वर्ल्ड कप 2024 का लोगो लांच किया है। इसमें अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट का बेसिक थीम शामिल है। लोगो में बैट, बॉल और और ऊर्जा का रचनात्मक कॉम्बिनेशन आपको दिखाई देगा।
T20 वर्ल्ड कप 2024 का फॉर्मेट
ICC T20 World Cup 2024 को 4 भागों में बांटा गया है। इसमें टोटल 20 टीमें खेलेंगी। टी20 वर्ल्ड कप राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में आयोजित होगी। पिछला टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था। फाइनल में पाकिस्तान और ब्रिटेन आमने-सामने थी। जोस बटलर की कैप्टैंसी में ब्रिटेन ने फाइनल मैच जीता था।
भारत को कितने बार मिली है जीत?
भारत ने अब तक सिर्फ एक ही बार ICC T20 World Cup जीता है। साल 2007 में जोहान्सबर्ग में भारत को जीत हासिल हुई थी। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराया था। ये मैच टी20 वर्ल्ड कप का पहला एडिशन था। जिसे दक्षिण अफ्रीका ने होस्ट किया था।
READ MORE भारत के किस खेल को कहा जाता है प्राचीन जिम्नास्टिक?
वर्ल्ड कप में पहली बार
ICC T20 World Cup 2024 में पहली बार अफ़्रीका का युगांडा आपको खेलता हुआ नजर आएगा। युगांडा की टीम ने अफ़्रीकी क्षेत्र क्वालीफायर में टॉप दो में अपनी जगह बनाई है। इसी क्षेत्र से नामीबिया क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम है।