

भारतीय टीम के तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अपने फॉर्म में हैं। वे लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। T-20 वर्ल्डकप के ग्रुप-2 मुकाबले के आखिरी मैच में सुर्यकुमार ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सिर्फ 25 गेंदों में 61 रनों की शानदार पारी खेली। इनमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। सुर्यकुमार यादव ने इस मैच में 244 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव ने T-20 में एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। सूर्यकुमार यादव ने T-20 में 1000 रन भी पूरे किए हैं। ऐसा करने वाल वे इस साल पहले भारतीय बने हैं।
सूर्यकुमार यादव ने अपने इस अर्ध शतक वाले T-20 पारी में क्रिकेट में एक कैलेंडर साल में 1000 रन भी पूरे किए हैं। सुर्यकुमार ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। सूर्या ने 35 रन पूरे करते ही इस साल 28वें मैच में यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
साल 2022 में सूर्यकुमार का परफॉर्मेंस
कुल मैच: 28
कुल पारी: 28
कुल बनाए गए रन: 1026
औसत: 44.60
स्ट्राइक रेट: 186.54
बेस्ट स्कोर: 117
कुल बनाए गए शतक: 1
कुल लगाए गए अर्धशतक: 9
बता दें सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 576 गेंदों में 1000 रनों की पारी खेली है, और ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
सूर्यकुमार ने भारत की ओर से T-20 I क्रिकेट में 200 प्लस स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाकर युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया है। अब सुर्यकुमार टॉप पर आ गए हैं। सूर्यकुमार की 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से खेली गई ये छठी अर्धशतकीय पारी रही, उनसे पहले युवराज ने 5 अर्धशतकीय पारी 200 से ज्यादा के स्टाइक रेट पर खेली थी।