Reetika Hooda: कौन हैं रितिका हुड्डा? कभी छोड़ना चाहती थीं कुश्ती!

Reetika Hooda: ओलंपिक 2024 में भारत की तरफ से 75 किलोग्राम कैटेगिरी में खेल रहीं रितिका हुड्डा देश के लिए एक उभरती हुई महिला पहलवान हैं। पेरिस ओलंपिक में उनका प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा। रितिका ने पहली बार किसी ओलंपिक टूर्नामेंट में हिस्सा लिया लेकिन रिंग में उन्होंने सामने वाली खिलाड़ी का सामना पूरे आत्मविश्वास के साथ किया।

पहला ओलंपिक

रितिका भारत की पहली महिला पहलवान हैं जो ओलंपिक में भारत को 76 किलोग्राम भार वर्ग में रिप्रेजेंट कर रही हैं। रितिका ने अपना पहला ओलंपिक मैच हंगरी की पहलवान के साथ खेला। पहले ही मैच में उन्होंने अपना पॉवर गेम दिखाया और 12 -2 के बड़े अंतर से हराया। 76 किलोग्राम वेट कैटेगिरी के महिला वर्ग में भारत ने जीत के साथ कदम रखने का इतिहास बना लिया है।

भारतीय नौसेना की अफसर हैं रितिका

रितिका हुड्डा 22 साल की हैं और रोहतक के खरकड़ा गांव की रहने वाली हैं। एक रेसलर होन के अलावा वो भारतीय नौसेना में कार्यरत हैं। उन्हें नौसेना में चीफ पैटी अफसर के पद पर तैनाती मिली है। एक समय था जब उन्होंने कुश्ती छोड़ने का फैसला कर लिया था। रितिका एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स दोनों के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थीं। इसके बाद उन्होंने कुश्ती छोड़ने का फैसला कर लिया था। बाद में माता-पिता के समझाने और हिम्मत देने पर उन्होंने फिर से तैयारी शुरु की और आज ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

अंडर-23 की गोल्ड मेडलिस्ट हैं रितिका

अब तक के अपने छोटे से करियर में ही रितिका ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है रितिका अंडर-23 की पहली पहलवान हैं जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है।  इसके अलावा रितिका ने 2022 में वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में 72 किलो वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। वहीं 2024 में ही आयोजित हुई  एशियन चैंपियनशिप में रितिका ने 72 वेट कैटेगिरी में कांस्य पदक जीता था।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022
Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES