Paris Olympics 2024 में पहली बार भारत से कोई महिला बनी जूरी मेंबर!

Paris Olympics 2024: ओलंपिक नाम आते ही दिमाग में मेडल्स और गेम्स आने लगते हैं। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और अवेटेड इस टूर्नामेंट का इंतजार हर किसी को रहता है। हर 4 साल में एक बार होने वाले ओलंपिक टूर्नामेंट का आयोजन इस साल पेरिस में होगा। भारत से इस बार भी पदक के लिए खिलाड़ी पसीना बहाएंगे। कई उपलब्धियों के लिए तैयार भारत के लिए एक गुड न्यूज है। दरअसल पहली बार ऐसा हुआ है कि भारत से किसी महिला ज्यूरी का सिलेक्शन ओलंपिक के लिए किया गया है। जानते हैं कौन हैं ये और क्यों ये भारत के लिए गर्व की बात है…

बिलकिस मीर ने रचा इतिहास

बिलकिस मीर को कश्मीर की जल रानी कहा जाता है। कश्मीर वादी की कयाकिंग और कैनोइंग की वॉटर चैंपियन हैं बिलकिस मीर। वो इस साल होने वाले पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics 2024) में बिलकिस बतौर ओलंपिक ज्यूरी शामिल होंगी। ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई महिला ज्यूरी ओलंपिक में भारत की तरफ से होंगी। ओलंपिक खेलों में जूरी मेंबर बनने वाली पहली भारतीय महिला के रूप में उन्हें उपलब्धि हासिल हुई है।

बिलकिस के बारे में

बिलकिस मीर श्रीनगर की पूर्व वॉटर स्पोर्ट्स चैंपियन और ट्रेनर हैं। उनके नाम कई उपलब्धियां दर्ज है। उन्होंने नेशनल और इंटरनेशनल वॉटर स्पोर्ट्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। दुनिया भर में मशहूर श्रीनगर की डल झील से उनकी शुरूआत हुई थी। 30 साल वॉटर स्पोर्ट्स को देने के बाद अब उन्हें दुनिया के सबसे ऊंचे खेलों के पोडियम पर जूरी मेंबर बनने में कामयाबी मिली है।

बिलकिस मीर की उपलब्धियां

  • बिलकिस ने कैनोइंग में भारत का प्रदर्शन किया है।
  • उन्होंने एक से ज्यादा बार नेशनल वुमन टीम को कोच किया है।
  • बिलकिस इससे पहले चीन के हांग्जो में होने वाले 19वें एशियाई खेलों में जूरी मेंबर के तौर पर अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं।
  • वो ऐसा करने वाली एकमात्र हिन्दुस्तानी महिला और जम्मू और कश्मीर की पहली महिला हैं।
  • जम्मू कश्मीर और भारत भर में दर्जनों लड़के-लड़कियों को बिलकिस वॉटर स्पोर्ट्स सिखा रही हैं।  
  • जम्मू-कश्मीर राज्य सरकार में उन्हें खेल राज्य पुरस्कार मिला है।

READ MORE भारत की पहली महिला चुनाव आयुक्त कौन थीं?

Positive सार

जम्मू कश्मीर में जिस तरह के हालात पिछले कई सालों से थे ऐसे में किसी प्रतिभा का निकलना एक बड़ी है। लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। बिलकिस जैसी प्रेरणा देश को काफी आगे लेकर जाएंगी और देश का नाम रौशन करेंगी। आज के युवाओं की वो प्रेरणा हैं।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *