ODI World Cup 2023 में फिर से रचा जाएगा इतिहास, 20 साल बाद लखनऊ में बदलेगी भारत की किस्मत!

India vs England: भारतीय क्रिकेट टीम अपने फार्म पर चल रही है। 22 अक्टूबर 2023 को भारतीय क्रिकेट टीम ने 20 सालों के इंतजार को खत्म करते हुए इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने शानदार खेल से 20 सालों बाद जीत हासिल की है। इसके बाद भारत फिर से एक बार इतिहास रचने के करीब है। 29 अक्टूबर को होने वाले भारत और इंग्लैंड के मुकाबले का इंतजार हर भारतीय टीम को है। भारत ने अब तक अपने सभी पांचों मैच में जीत हासिल की है।  

विजयरथ पर सवार भारतीय टीम

भारत और इंग्लैंड का मुकाबला 29 अक्टूबर को लखनऊ में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम से हर किसी को उम्मीद है। भारत ने अब तक अपने पांचों मैच जीते हैं। दूसरी तरफ 2019 में वर्ल्ड कप जीतने वाले इंग्लैंड को लेकर कही जा रही है कि वो सबसे खराब फार्म में है। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका से हार चुके इंग्लैंड से भारत को जीतने का भरोसा है। अफगानिस्तान से भी इंग्लैंड हारी है। पॉइंट टेबल पर भारत पहले नंबर पर काबिज है।

क्या कहता है भारत-इंग्लैंड वर्ल्ड कप का इतिहास

रिकॉर्ड की बात करें तो वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास का पहला मैच ही भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। 7 जून 1975 को खेले गए इस वर्ल्ड कप मैच के मुकाबले को सुनील गावस्कर की नौ दिन चले अढ़ाई कोस वाली पारी के लिए याद किया जाता है। गावस्कर इस मैच में 174 गेंद पर सिर्फ 36 रन बन सके थे। उनका स्ट्राइक रेट था 20.68 था। इस मैच में गावस्कर ने सिर्फ एक चौका लगाया था।

वहीं ओवरऑल बात करें तो भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में कुल मिलाकर 8 मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने इनमें से 3 मैच जीते हैं, तो इंग्लैंड के नाम 4 जीत है। साल 2011 के वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच खेला गया जो कि टाई हुआ था। नॉकआउट मुकाबलों में फिलहाल भारत और इंग्लैंड बराबरी पर चल रहे हैं। भारत ने इंग्लैंड को 1983 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मात दी थी। जबकि इंग्लैंड ने भारत को 1987 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हराया था।

20 साल में खेले गए वर्ल्ड कप के रिकॉर्ड्स को देखें तो 2003 से अब तक तो भारतीय टीम इंग्लैंड को एक बार ही हराई है। ये साल 2003 था। इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड से कभी नहीं जीती पाई। वर्ल्ड कप 2007 और वर्ल्ड कप 2015 में दोनों टीमों का मुकाबला नहीं हो पाया। जबकि 2011 में मुकाबला टाई था और 2019 में इंग्लैंड ने भारत को हराया था। लेकिन इस बार बात कुछ और ही है। भारतीय टीम से सभी को काफी उम्मीद है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.