MS Dhoni IPL Records: महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसे क्रिकेटर हैं जो हर किसी के चहेते हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट हो या डोमेस्टिक टूर्नामेंट उनके नाम कई रिकॉर्डस हैं। IPL में भी धोनी के नाम कई शानदार रिकॉर्ड्स हैं। खास बात ये है कि धोनी के ये रिकॉर्ड हमेशा उनके नाम रहेंगे। ये रिकॉर्ड्स कभी नहीं टूटेंगे। तो जानते हैं IPL में ऐसे कौन से रिकॉर्ड्स हैं जो सिर्फ धोनी के नाम है।
सबसे सफल कप्तान
अगर कोई कहे कैप्टन कूल तो जान जाइए वो माही के बारे में बात कर रहे हैं। वो जितने कूल कैप्टन है उतने ही सफल कप्तान भी हैं। बता दें कि IPL में बतौर कैप्टन सबसे ज्यादा मुकाबला जीतने का रिकॉर्ड माही के नाम है। धोनी की कैप्टंसी में 133 मुकाबले जीते गए हैं। आईपीएल में धोनी का विनिंग औसत सबसे ज्यादा 31.48 है।
स्टंपिंग का रिकॉर्ड
धोनी की स्टंपिंग का अंदाजा तो सभी को है। उनकी तेज रफ्तार स्टंपिंग की वजह से उन्होंने कई मैच अपने नाम किया है। MS Dhoni एक ऐसे खिलाड़ी है जिनके नाम आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक स्टंपिंग का रिकॉर्ड है। धोनी ने अब तक अपने करियर में 62 स्टंपिंग की है, 81 डिसमिसिल और 19 कैच लिए हैं। धोनी के इस रिकॉर्ड को शायद ही कोई तोड़ पाए।
सर्वाधिक मैच खेलना
MS Dhoni IPL Records की बात करें तो धोनी साल 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन के तौर पर खेल रहे हैं। दोबार वो 2018 में CSK के साथ बतौर कप्तान जुड़े। धोनी ने अब तक आईपीएल में 226 मुकाबलों में लीडरशिप की है। उनके नेतृत्व में टीम ने 133 मैच जीते हैं। आईपीएल के इतिहास में बतौर कैप्टन सर्वाधिक मैच 224 खेलने का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम है।
Also Read: 2024 IPL के नए नियम क्या है, कैसे बढ़ाएंगे खेल का रोमांच?
सबसे ज्यादा फाइनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी
महेंद्र सिंह धोनी ने इतिहास में कुल 11 आईपीएल फाइनल मैच खेले हैं। उनकी टीम ने 5 बार जीत भी हासिल की है। धोनी ने 2010, 2011, 2017, 2020 और 2023 में CSK को जीत की ट्रॉफी दिलाई है। धोनी ने 2008, 2012, 2013, 2015 और 2019 में CSK को फाइनल में भी पहुंचाया है।
Positive सार
भारत समेत पूरी दुनिया में धोनी के फैन्स हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट हो या IPL उनके टैलेंट ने भारत का नाम रौशन किया है। उनके नाम आईपीएल इतिहास में एक नहीं बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड्स हैं। जो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।