मिताली राज:दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर जिनके नाम है 20 हजार रन का रिकॉर्ड, मिलेगा खेलों का सर्वेच्च सम्मान!

भारत की स्टार क्रिकेटर और Indian Women’s Cricket Team की कैप्टन मिताली राज का लोहा भारत ही नहीं पूरी दुनिया मानती है। Run Machine कही जाने वाली मिताली राज पहली ऐसी महिला क्रिकेटर हैं जिनके नाम 20 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड है। मिताली की काबिलियत ने भारतीय महिला क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर नई उड़ान दी है। और अब मिताली को भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न’ से सम्मानित किया जाएगा। मिताली के अलावा 2021 के लिए कुल 11 खिलाड़ियों को चुना गया है।

मिताली के नाम 20 हजार रन का रिकॉर्ड
मिताली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर हैं जिनका नाम क्रिकेट के सभी फॉर्मेंट में 20 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड है। इसी साल सितंबर में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले वनजे में मिताली ने 107 गेंदों में 61 रन बनाकर अपने करियर के 20 हजार रनों को पूरा किया था। मिताली ने क्रिकेट के 50 ओवर वाले world cup में भारत की कप्तानी की थी। उनकी कप्तानी वाली यह टीम दो बार फाइनल तक पहुंची थी। 

इसके अलावा उनके नाम कई रिकॉर्ड हैं-
– सबसे ज्यादा 218 वनडे खेलने वाली दुनिया की इकलौती खिलाड़ी।
– वनडे में सबसे ज्यादा 7663 रन बनाने का रिकॉर्ड।
– लगातार 7 half century बनाने का रिकॉर्ड।
– मिताली के नाम 7 शतक हैं साथ ही वनडे क्रिकेट में नंबर-1 रैंकिंग के साथ दुनिया की टॉप बल्लेबाज।
– टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर।

इन शानदार रिकॉर्ड्स के अलावा टी-20 फॉर्मेट सबसे ज्यादा रन 2457 रन बनाने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर और दुनिया का सातवीं क्रिकेटर हैं।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES