IPL 2024 में रोहित के नाम नया रिकॉर्ड, विराट-धोनी के लिस्ट में अब हिटमैन!

IPL 2024 का खुमार लोगों के सिर पर चढ़ा हुआ है। हर दिन खेल रोमांच और नए रिकॉर्ड देखने को मिल रहे हैं। कोहली, विराट और धोनी तो पहले ही फॉर्म में है और इनके हर दिन नए रिकॉर्ड आईपीएल को और भी खास बना रहे हैं। आज बात करेंगे हिटमैन यानी कि रोहित शर्मा के नए रिकॉर्ड की, जिसके बाद अब रोहित विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के बाद ऐसे तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने किसी एक फ्रैंचाइजी के लिए 200 मैच पूरे कर लिए हैं। जानते हैं क्यों ये उपलब्धि है खास…

आईपीएल 2024 और रोहित शर्मा

रोहित शर्मा IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे हैं। मुंबई इंडियंस की कप्तानी नहीं बल्कि एक खिलाड़ी के तौर पर दिखाई देंगे। बता दें कि अपनी कप्तानी में उन्होंने मुंबई को 5 IPL खिताब जिताएं हैं। रोहित शर्मा IPL इतिहास के सबसे सफल कैप्टन तो हैं ही साथ ही वो इस लीग के सफल बैट्समैन में से भी एक हैं। रोहित की बात करें तो वो रन बनाने में तो आगे हैं ही साथ ही सबसे ज्यादा चौके छक्के लगाने की लिस्ट में भी टॉप पर हैं।

रोहित ने रचा इतिहास

अब बात करते हैं IPL 2024 के उस रिकॉर्ड की जिसकी बात हमने सबसे पहले की थी। दरअसल इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मैच हुआ। ये मैच हैदराबाज के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। जहां मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की। वो ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिसने किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए 200 मैच खेला है। रोहित शर्मा ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। उनके पहले एमएस धोनी और विराट कोहली ने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

READ MORE- MS Dhoni के नाम दर्ज हैं 5 IPL रिकॉर्ड

https://seepositive.in/sports/ms-dhoni-%e0%a4%95%e0%a5%87-

रोहित-धोनी-विराट की पारी 200 पार

महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स और विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल में 200-200 मैच खेल चुके हैं। अब इसमें रोहित शर्मा का नाम भी शामिल हो गया है जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 200 मैच खेले हैं।

IPL के इतिहास में इस खिलाड़ी के नाम सबसे ज्यादा मैच

महेंद्र सिंह धोनी के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड है। उन्होंने अब तक 252 मैचेस खेले हैं। इनमें उन्होंने 135 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करेत हुए 5082 रन अपने नाम किए हैं। इनमें से 24 अर्धशतक हैं। विराट कोहली अब तक आईपीएल में 239 मैच खेले हैं।

Positive सार

भारतीय क्रिकेट ने क्रिकेट प्रेमियों को एक से बढ़कर एक खिलाड़ी दिए हैं। जो भारतीयों के लिए गर्व की बात है। वहीं रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है। उनके परफॉर्मेंस और खेल के प्रति उनके जुनून और प्रतिबद्धता से हर किसी को प्रेरणा मिलती है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *