IPL 2024 ओपनिंग सेरेमनी में क्या था खास, देखें खूबसूरत तस्वीरें!

IPL 2024: भारत के सबसे बड़े क्रिकट रोमांच IPL 2024 की शुरूआत हो चुकी है। 22 मार्च 2024 को इसके ओपनिंग सेरेमनी पर पूरी दुनिया की निगाहें थी। तस्वीरों के जरिए देखें क्यों रहा IPL 2024 का ओपनिंग सेरेमनी खास…

IPL सीजन 17 की शुरूआत हुई खास

ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों की परफॉर्मेंस ने समां बांधा। इसमें अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, सोनू निगम, एआर रहमान और मोहित चौहान जैसे बड़े कलाकारों ने अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया। शानदार लेजर शो ने भी लोगों को काफी प्रभावित किया। साइंस और टेक के क्षेत्र में भी भारत की ताकत दिखाई दी। इस शो में चांद पर उतरने वाले भारत की शान विक्रम लैंडर की लैंडिंग को भी प्रदर्शित किया गया। IPL 2024 के ओपनिंग सेरेमनी को इतना भव्य बनाने का उद्देश्य था कि पूरी दुनिया भारत की ताकत देखे।

विक्रम लैंडर का लेजर शो आकर्षण का केंद्र

IPL 2024 के चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम में लेजर शो के जरिए विक्रम लैंडर की सफलता को दिखाया गया। ये खास शो फैंस को काफी पसंद आया। इस लेजर शो में ये दिखाया गया कि कैसे लैंडर ने साउथ पोल पर लैंड किया और भारत के झंडे गाड़े।

Career in sports: स्पोर्ट्स में करियर कैसे बनाएं, यहां है जवाब?

इंडिया गेट का नजारा

चंद्रयान और विक्रम लैंडर की उपलब्धि के साथ ही मैदान में भारत की राजधानी इंडिया गेट का भी लेजर शो दिखाया गया। इंडिया गेट पर अशोक चक्र के प्रतिबिंब ने हर भारतीय को गौरान्ववित किया।

दिखी तिरंगे की शान

IPL 2024 के ओपनिंग सेरेमनी को खास बनाया बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अक्षय कुमार ने। उन्होंने तिरंगे के साथ अपनी एंट्री को खूबसूरत बनाया। उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी थे।

Positive सार

IPL 2024 कई मायने में खास है। कुछ नए नियमों से इसे और भी रोमांचक बनाया जा रहा है। आपको ये जानना काफी अच्छा लगेगा कि IPL सिर्फ एक खेल का मंच नहीं है। ये भारतीय इकोनॉमी को भी बूस्ट करता है। इसके जरिए रोजगार का सृजन हुआ है। बता दें कि इसमें इनकम के एक-दो नहीं बल्कि कई सोर्स हैं। IPL में बेसिकली सेंट्रल रेवेन्यू से ही काफी कमाई हो जाती है। मीडिया राइट्स और टाइटल स्पॉन्सरशिप राइट्स से भी काफी इनकम होती है। इसके साथ ही कई भारतीय खिलाड़ियों को भी इसमें मौका मिलता है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *