Asian games: भारत ने रचा इतिहास, जापान को हराकर भारतीय हॉकी टीम ने जीता गोल्ड!

  1. भारतीय हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
  2. फाइनल में जापान को 5-1 से हराया
  3. भारत को मिला ओलंपिक कोटा
 
एशियन गेम्स के 13वें दिन भारतीय हॉकी टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। फाइनल में जापाना को भारत ने 5-1 से हराते हुए एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पेरिस ओलंपिक के लिए कोटा भी हासिल कर लिया। भारत की तरफ से मनप्रीत सिंह हरमनप्रीत सिंह अमित रोहिदास और अभिषेक ने गोल मारे। इस पूरे मैच में जापान भारतीय टीम के आगे टिक नहीं पाई और सिर्फ एक ही गोल कर सकी। 
 

शानदार खेल प्रदर्शन से जीता गोल्ड

पहले हाफ में भारतीय टीम ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए जापान को टिकने नहीं दिया। भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रमक खेल के जरिए जीत हासिल की। हालांकि, जापान के डिफेंडरों ने भारत को गोल करने से बार-बार रोका, लेकिन भारत ने पेनल्टी कॉर्नर का बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल किया। मनप्रीत सिंह ने रिवर्स फ्लिक करके गेंद को गोलपोस्ट में भेज दिया और भारत को 1-0 की बढ़त मिली।

 
हाफ टाइम के बाद भी भारतीय टीम डटी रही। जापानी खिलाड़ियों की गलती की वजह से भारत को 4 बार पेनल्टी कॉर्नर का लाभ हुआ। दूसरे क्वार्टर में भारत को पांचवीं बार पेनल्टी कॉर्नर मिलने पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बेहतरीन ड्रैग-फ्लिकर की मदद गोल किया। इस गोल से भारतीय टीम ने 2-0 की बढ़त हासिल की।
 

भारतीय हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल

तीसरे क्वार्टर में भारत के लिए अमित रोहिदास ने गोल दागकर भारत की बढ़त 3-0 की। आखिरी क्वार्टर में भारत के लिए अभिषेक ने गोल किया और भारतीय टीम की बढ़त 4-0 पहुंच गई। आखिरी पलों में जापान सिर्फ एक गोल कर पाई। आखिरी मिनट में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने गोल मारकर बढ़त 5-1 कर दिया। फाइनल सीटी के बाद भारत ने मैच 5-1 से जीत लिया था। एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी का यह चौथा गोल्ड मेडल है, इस जीत के बाद अब भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक 2024 में अपना कमाल दिखाएगी।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *