Indian cricketers की Salary होती है इतनी, जानें कैसे होता है ग्रेड्स का बंटवारा!

Indian cricketers की Salary: भारत में क्रिकेट का जो क्रेज है वो किसी और जगह देखने को नहीं मिलता है। भारतीय क्रिकेटर्स के फैन्स सिर्फ भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में हैं। उनकी लाइफ स्टाइल, लग्जरी और सैलरी हर व्यक्ति को अट्रैक्ट करती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके इन चहेते Indian cricketers की Salary कितनी होती है। दरअसल भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड (BCCI) अपनी ईयरली कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में सभी खिलाड़ियों को 4 ग्रेड में बांट देता है। A+, A, B और C. सभी अलग-अलग ग्रेड्स के Indian cricketers की Salary अलग-अलग होती है।  

परफॉर्मेंस के हिसाब से तय होती है सैलरी

BCCI ने भारतीय क्रिकेटरों (पुरुष और महिला दोनों) के लिए उनके परफॉर्मेंस के बेसिस पर Salary देती है। यह Salary BCCI की ग्रेडिंग सिस्टम में स्थान पाने के लिए उनके अंक के रूप में शो होता है। ऐसा इसीलिए किया जाता है ताकि खिलाड़ी अच्छी Salary पाने के लिए अच्छा प्रदर्शन करता रहे और भारतीय टीम सफलता की नई ऊंचाइयों को छुए।

क्या कहते हैं ग्रेड्स? 

ग्रेडसAnnual Salary 
A+7 करोड़ रुपये
A5 करोड़ रुपये
B3 करोड़ रुपये
C1 करोड़ रुपये

क्रिकेटर बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी पड़ती है?

A+ ग्रेड: फिलहाल इस ग्रेड में 3  खिलाड़ी  शामिल हैं। 

1. विराट कोहली

2. रोहित शर्मा

3. जसप्रीत बुमराह

A ग्रेड:  नए कांट्रेक्ट में इस साल 5 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। 

1. रविचंद्रन अश्विन

2. रवींद्र जडेजा

3. केएल राहुल

4. मोहम्मद शमी और

5. ऋषभ पंत

B ग्रेड: इस श्रेणी में नए कॉन्ट्रैक्ट में 7 खिलाड़ियों के नाम हैं। 

1. चेतेश्वर पुजारा

2. अजिंक्य रहाणे

3. अक्षर पटेल

4. शार्दुल ठाकुर

5. श्रेयस अय्यर

6. मोहम्मद सिराज और

7.  इशांत शर्मा

C ग्रेड: इस ग्रेड में 12 खिलाड़ी  हैं। 

1. शिखर धवन

2. उमेश यादव

3.  भुवनेश्वर कुमार

4.  हार्दिक पांड्या

5. वाशिंगटन सुंदर

6.  शुभमन गिल

7. हनुमा विहारी

8. युजवेंद्र चहल

9. सूर्यकुमार यादव

10. रिद्धिमान साहा

11. मयंक अग्रवाल 

12. दीपक चाहर

खास बात ये है कि एक खिलाडी को बॉड के अंतर्गत मिलने वाली राशि और एक मैच खेलने के लिए मिलने वाली मैच राशि (match fee) अलग-अलग होती है। इसके साथ ही  डॉलर में मूल्य में उतार चढ़ाव होने पर इन खिलाडियों की मैच फीस में भी बदलाव होता है। इसके साथ ही खिलाड़ियों को बोनस भी दिया जाता है। 

Positive डोज़

एक समय था जब क्रिकेट को सिर्फ अंग्रेजों का खेल माना जाता था, लेकिन आज दुनिया के बेहतरीन क्रिकेटर्स भारत से हैं। हमने क्रिकेट के क्षेत्र में अपना एक अलग स्थान बनाया है, फर बात चाहे मेन्स टीम की हो या वुमेंस क्रिकेट टीम की। बशर्ते क्रिकेटर्स की लाइफ भले ही कितनी भी ग्लैमरस हो लेकिन हमें उनके योगदान को नहीं भूलना चाहिए। भारत के लिए खेल रहा हर क्रिकेटर अपनी पूरी मेहनत से भारतीय टीम को एक नई ऊंचाई पर ले गया है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.