Asian Games 2023: भारत के लिए गर्व का क्षण, भारतीय घुड़सवारी टीम ने 41 साल बाद जीता गोल्ड मेडल!


India Wins Gold Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ी अपने शानदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें अब भारतीय घुड़सवारों का भी नाम शामिल हो गया है। भारत की घुड़सवारी टीम ने 41 सालों बाद गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है। भारतीय घुड़सवार सुदीप्ति हजेला, दिव्यकीर्ति सिंह, अनुश अग्रवाल और हृदय छेडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इवेंट में गोल्ड मेडल भारत के नाम किया है।

40 साल बाद भारत को स्वर्ण पदक

भारत ने घुड़सवारी के 40 सालों के इतिहास में एशियन गेम्स में पहली बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। भारतीय घुड़सवार अनुश, सुदीप्ति, दिव्यकीर्ति, और हृदय ने ड्रेसेज इवेंट के फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की है। भारतीय टीम ने 209.205 पॉइंट हासिल किए, जिसमें दीव्यकीर्ति को 68.176, हृदय को 69.941 और अनुश को 71.088 पॉइंट्स मिले थे भारतीय टीम चीन से 4.5 पॉइंट्स आगे होकर जीत हासिल किया।


एशियन गेम्स में भारत कर रही शानदार प्रदर्शन

भारत ने तीसरे दिन तीसरा गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर भारत को गौरांवित किया। भारत की महिला टीम ने फाइनल मैच में श्रीलंका को 19 रनों से हराया। इसके साथ ही भारत ने शूटिंग में गोल्ड मेडल भी जीता था।

टीम इंडिया को सेलिंग में 2 ब्रॉन्ज मेडल मिले। खास बात ये है कि घुड़सवारी ड्रेसेज इवेंट में भारत गोल्ड मिला है। इस प्रतियोगिता में चीन की टीम दूसरे नंबर पर रही है। चीन को कुल 204.882 पॉइंट्स मिले हैं। हॉन्ग कॉन्ग को 204.852 पॉइंट्स मिले थे। यह टीम तीसरे नंबर पर रही थी। इसी तरह चीने ताइपे की टीम चौथे और यूएई की टीम पांचवें नंबर पर रही। भारत को अपने और भी खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीद है महिला क्रिकेट के बाद पुरुष क्रिकेट में भी गोल्ड मेडल मिलने की उम्मीद की जा रही है।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022
Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES